ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
विदेश

गुस्से में भाई पर फेंका पानी, अब उम्र भर जेल में बीतना होगा 

फ्लोरिडा । दुनिया में अलग-अलग तरह के लोग होते हैं। कुछ लोगों को गुस्सा जल्दी नहीं आता है, कोई उनसे कुछ भी कहता रहे। वहीं कुछ लोग इतने तुनकमिजाज होते हैं, कि उन्हें बात-बात पर गुस्सा आता है। हालांकि इतना होश रख पाना आसान नहीं होता है और अक्सर कुछ पल का गुस्सा लंबी सजा दे जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ फ्लोरिडा प्रांत में रहने वाले एक बुजुर्ग शख्स के साथ। हम सभी को पता है कि शरीर की ताकत कम होती है, तब बुजुर्गों को क्रोध ज्यादा आता है। ली काउंटी में रहने वाले 64 साल के डेविड शेरमैन पॉवेलसन भी इसी कमजोरी का शिकार होकर उन पर एक छोटी सी बात के लिए गंभीर चार्ज लग गया और उनकी आगे की जिंदगी जेल में कटने वाली है।
एक रात को डेविड और उनके भाई एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे। इसी बीच उन दोनों में बहस की शुरुआत हो गई। बहस इस बात पर हो रही थी कि डेविड ने अपने भाई की कुछ दिनों से फ्रिज में रखी लाइम पाइ खा ली थी। जब दोनों के बीच बहस बढ़ी, तब  डेविड ने बड़े ग्लास में पानी लिया और अपने भाई को शांत करने के लिए उस पर फेंक दिया। लगातार दो ग्लास पानी पड़ने के बाद भाई ने पुलिस को रात साढ़े आठ बजे एमरजेंसी कॉल लगाकर अपनी जान खतरे में बताकर उन्हें बुला लिया। दिलचस्प बात ये रही कि इतनी सी बात के लिए डेविड पर एक खास किस्म का चार्ज लगाया गया है। ये चार्ज किसी शख्स पर तब ही लगाया जाता है, जब उसने किसी को जान-बूझकर बड़ी शारीरिक क्षति पहुंचाई हो या फिर किसी को हमेशा के लिए अपाहिज बना दिया हो। हालांकि इस केस में ऐसा कुछ नहीं हुआ और डेविड के भाई को कोई जख्म नहीं आए हैं।

 

Related Articles

Back to top button