ब्रेकिंग
करनाल के दो दिवसीय प्रवास पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्... पानीपत के पार्क अस्पताल में इलाज में गंभीर लापरवाही और फर्जीवाड़ा, पैर का इलाज कराने आई महिला की मौत... करनाल में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय नर्स ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इलाके में पसरा सन्नाटा गोहाना में फर्जी डिग्री के आधार पर 28 साल सरकारी नौकरी करने वाले रिटायर्ड प्रिंसिपल पर धोखाधड़ी का क... कैथल के निजी स्कूल में शर्मनाक करतूत, स्विमिंग पूल चेंजिंग रूम में छात्राओं का वीडियो बनाते चतुर्थ श... चरखी दादरी में मां के सामने ही बेटे की कनपटी पर रखकर मारी गोली, 34 वर्षीय पंकज की मौके पर मौत Deepender Hooda Sonipat Visit News: 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं, युवाओं ने किया बर्खास्त', सोनीपत... गोहाना की फूल सिंह कबड्डी अकादमी में खूनी वारदात, मामूली विवाद में चाकूबाजी; 20 वर्षीय मोंटी की मौत ₹657 करोड़ के IDFC बैंक घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS पंकज अग्रवाल का दावा—'न कभी रिश्वत मांगी, न ली... लाडवा में बोले CM नायब सिंह सैनी—'सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मिली राहत, गरीबों के द्वार पहुंच रही ...
देश

HC पहुंचा JNU प्रशासन,छात्रों और पुलिस पर की कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर उन प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के खिलाफ अवमानना कार्रवाई करने की मांग की जिन्होंने अदालत के आदेश का कथित उल्लंघन करते हुए प्रशासनिक भवन के 100 मीटर के दायरे में प्रदर्शन किया। जेएनयू ने याचिका में दावा किया कि छात्रों ने प्रशासनिक भवन के 100 मीटर के दायरे में विरोध प्रदर्शन और दैनिक कामकाज को प्रभावित कर उच्च न्यायलय के नौ अगस्त 2017 के आदेश का उल्लंघन किया है।

प्रशासनिक भवन में 28 सितंबर से ही कामकाज प्रभावित हो रहा है। याचिका में कहा गया है कि विश्वविद्यालय में कानून व्यवस्था कायम रखने से इनकार करने और प्रशासनिक भवन के आसपास अवरोधकों को हटा कर दिल्ली पुलिस ने भी उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना की है। जेएनयू ने यह याचिका केंद्र सरकार की स्थाई वकील मोनिका अरोड़ा के जरिए दाखिल की है। इसमें छात्रों और पुलिस के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी करने और अदालत के आदेश की जानबूझकर अवज्ञा करने के मामले में अदालती अवमानना कानून के तहत सजा देने की मांग की गई है। याचिका में दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक को जेएनयू की मौजूदा स्थिति को नियंत्रित करने, भविष्य में छात्रों और उनके नेताओं को अवमानना कार्रवाई रोकने और प्रशासनिक भवन के 100 मीटर दायरे से हटाने में मदद करने का निर्देश देने की मांग की गई है। गौरतबल है कि छात्रावास के शुल्क बढ़ाने के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं और सोमवार को संसद तक निकाले गए मार्च की वजह से शहर के कई इलाके थम गए थे। मार्च को रोकने की वजह से छात्रों की पुलिस से बहस हुई। वहीं छात्रों ने पुलिस पर लाठी चार्ज करने का आरोप लगाया है। हालांकि, शीर्ष अधिकारियों ने इससे इनकार किया है। दिल्ली पुलिस ने छात्रों के प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को दो प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के मुताबिक छात्रों के आठ घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान 30 पुलिस कर्मी और 15 छात्र घायल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button