ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

 तिहाड़ जेल में मानेगी सिसोदिया की होली, 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नई दिल्‍ली । राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद उनकी होली जेल में ही मानेगी। आम आदमी पार्टी के नेता की जमानत पर 10 मार्च को सुनवाई होनी है। इसके पहले सोमवार को सिसोदिया को तिहाड़ जेल भेजा जाएगा। सोमवार को सीबीआई ने पूर्व डेप्युटी सीएम सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया, तब वह रास्ते में मुस्कुराते दिखाई दिए। जब उन्हें पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, तब उन्होंने मीडिया के सामने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सिसोदिया से दिल्‍ली की आबकारी नीति में कथित भ्रष्‍टाचार के मामले में पूछताछ की गई है। सीबीआई के वकील ने कहा कि इस समय हम आगे सीबीआई रिमांड नहीं चाहते हैं, लेकिन अगले 15 दिन में हम इस पर विचार करने वाले हैं। सीबीआई को पहले 5 दिन, फिर 2 दिन के लिए सिसोदिया की कस्‍टडी मिली थी।

जज एमके नागपाल ने सिसोदिया को दवाएं देने की इजाजत दी है। सिसोदिया की ओर से अनुरोध किए जाने पर कोर्ट ने जेल अधीक्षक को विपश्यना सेल में रखने के अनुरोध पर विचार करने को कहा है। सीबीआई सूत्रों के हवाले से पहले ही कहा गया था कि एजेंसी आज सिसोदिया की कस्‍टडी नहीं मांगेगी। 51 साल के सिसोदिया ने अदालत के सामने जमानत याचिका में कहा था कि सीबीआई उनसे बार-बार एक जैसे सवाल पूछ रही है। सिसोदिया का दावा है कि इस तरह उनका मानसिक शोषण किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया है कि सिसोदिया को कस्टडी में रखकर सीबीआई उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है, ताकि वह झूठे कबूलनामे पर दस्तखत कर दें। आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीबीआई पहले दिन से कह रही है कि हमारे पास सारे सबूत हैं। फिर अब सीबीआई इस तरह से झूठे सबूत गढ़ने की कोशिश क्यों कर रही है और कोर्ट में यह क्यों कह रही है कि उनके पास शराब नीति का कैबिनेट नोट तक नहीं है। उन्होंने मामले में कांग्रेस पर भी हमलावार होकर कहा कि कांग्रेस विपक्षी एकता की पक्षधर नहीं है, बल्कि बीजेपी के साथ उसकी मौन सहमति है। आतिशी ने कहा कि यह देश के लिए बड़ी चिंता की बात है। अगर सिसोदिया को कस्टडी में इस तरह से टॉर्चर किया जा रहा है, तब फिर ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। सीबीआई ने सिर्फ अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए झूठे आरोपों में सिसोदिया को अरेस्ट किया है।

Related Articles

Back to top button