ब्रेकिंग
Sandipani School Bus Crisis: ग्वालियर-चंबल में सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा ठप! 2.5 महीने बीते, 512 र... Ujjain Yuva Dharm Sansad: उज्जैन में युवा धर्म संसद का आगाज! RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन, म... Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्...
देश

नौसेना की पहली महिला पायलट लेफ्टिनेंट शिवांगी 2 दिसंबर को संभालेंगी कमान

अगले महीने दो दिसंबर को लेफ्टिनेंट शिवांगी नया इतिहास रचने जा रही हैं। भारतीय नौसेना में शामिल होने वाली वह पहली महिला पायलट होंगी। रक्षा सूत्रों के मुताबिक लेफ्टिनेंट शिवांगी अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दो दिसंबर को नौसेना में अपनी कमान संभालेंगी। सूत्रों ने बताया, ‘शिवांगी ग्रेजुएट होने के बाद भारतीय नौसेना में शामिल होने वाली पहली महिला पायलट होगी। वह बिहार के मुजफ्फरपुर से हैं और यहीं के डीएवी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है।’

भारतीय नौसेना अकादमी में शिवांगी को 27 एनओसी कोर्स के तहत एसएसी (पायलट) के तौर पर शामिल किया गया था। पिछले साल जून में वाइस एडमिरल ए.के. चावला ने औपचारिक तौर पर उन्हें कमीशन किया था।

सूत्रों ने कहा कि नौसेना की विमानन शाखा में कई महिला अधिकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और प्रेक्षक के रूप में तैनात हैं। शिवांगी की ट्रेनिंग दक्षिणी कमान में चल रही है और 2 दिसंबर को उन्हें डॉरनियर विमान उड़ाने की अनुमति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button