ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
मध्यप्रदेश

जर्मनी की गोरी को भाया MP का देसी लड़का, ग्वालियर में इंडियन कल्चर में हुई शादी, गोरों ने खूब की मस्ती

ग्वालियर : विदेशी लड़कियों को भारतीय संस्कृति और भारतीय युवा खूब भा रहे हैं। ऐसे में विदेशी लड़कियां भारतीय रीति रिवाज के साथ भारतीय युवाओं से शादी करने को पहल दे रही है। इस कड़ी में ग्वालियर चंबल अंचल में हाल ही में हुई एक शादी भी जुड़ गई है। जहां जर्मनी की निवासी वधु एमिली और अंचल के निवासी राहुल बोहरे ने शादी रचाई।

इस शादी समारोह में भारतीय और जर्मन दोनों देशों की संस्कृतियों का खूबसूरत मेल देखने को मिला। खास बात यह कि एमिली के रिश्तेदार शादी में भारतीय कपड़े पहनकर शामिल हुए। शादी की सारी रस्में भारतीय संस्कृति के अनुसार हुई। वरमाला के बाद वैदिक मंत्रों की ध्वनियों के बीच राहुल और एमिली ने अग्नि के चारों ओर सात फेरे लिए। जब राहुल और एमिली ने अग्नि के सात फेरे लिए तो अनुवादकों द्वारा प्रत्येक फेरे में पढ़े जाने वाले वैदिक मंत्रों को दूल्हा-दुल्हन को समझाया गया।

दरअसल, भिंड के मूल निवासी इंजीनियर राहुल बोहरे पिछले 8 वर्षों से जर्मनी की एक कंपनी में काम कर रहे हैं। उसी कंपनी में एमिली भी काम करती है। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और धीरे धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी का फैसला किया। एमिली ने बताया कि राहुल की ओर से ही प्यार और विवाह प्रस्ताव रखे गए, जिस पर एमिली ने बिना किसी झिझक के तुरंत हां कह दिया। शादी के लिए एमिली के माता-पिता भी राजी हो गए।

इधर पारंपरिक ब्राह्मण परिवार से होने के बावजूद राहुल को पूरा भरोसा था कि उसके माता-पिता उसकी भावनाओं को जरूर समझेंगे। राहुल ने अपने पिता को एमिली के बारे में बताया। पिता ने तुरंत सहमति जताते हुए बच्चों की खुशी में अपनी खुशी बताई। बोहरा परिवार के हां कहते ही जर्मनी और ग्वालियर दोनों जगह शादी की तैयारियां शुरू हो गईं।

बीती रात शहर के नजदीक एक रिसॉर्ट में भव्य समारोह में राहुल और एमिली की शादी की रस्में निभाई गई। बोहरे परिवार के करीबी रिश्तेदारों और चुनिंदा दोस्तों के साथ-साथ जर्मनी से एमिली के तीन दर्जन रिश्तेदार भी शादी में शामिल हुए, जो पूरी तरह भारतीय रंग में रंगे हुए थे। अब इस शादी के वीडियो और फोटो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button