ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

कैंसर का मरीज बनकर हिन्दू युवती को झांसे में लिया, अजमेर ले जाकर मतांतरण की कोशिश

इंदौर ।   शहर में लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खुद को कैंसर का मरीज बताकर एक युवक ने हिंदू युवती को झांसे में लिया और उसका सालों से दैहिक शोषण करता रहा। साथ ही आरोपित ने युवती से कबीर बनकर दोस्ती की, लेकिन बाद में उसकी असलियत सामने आई। तिलक नगर पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। आरोपित सालों तक युवती का दैहिक शोषण करता रहा। खुद को कैंसर पेशेंट बता कर उसने युवती को इमोशनल ब्लैकमेल किया और बाद में अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। आरोप है कि उसने पवित्र अजमेर दरगाह ले जाकर मतांतरण की कोशिश भी की है। साथ ही युवती के लाखों रुपए भी हड़प लिए। पुलिस के अनुसार आरोपित का नाम शादाब उर्फ कबीर पिता आजाद खान निवासी खजराना हैं। इंदौर में बाहर से पढ़ने आई युवती करीब 7 साल पहले आरोपित से अन्य दोस्त के साथ मिली थी। इसके बाद आरोपी ने कबीर बनकर उससे दोस्ती की फिर खुद को कैंसर पेशेंट बताकर युवती से भावनात्मक जुड़ाव कर लिया। एक बार जन्मदिन मनाने के बहाने उज्जैन बुलाया, यहां होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर उसका दैहिक शोषण किया। आरोपी ने फोटो वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपित लगातार फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की का शोषण करता रहा है।

दो बार युवती ने करवाया अबार्शन

युवती ने दो बार अबार्शन भी करवाया है। युवती ने आरोप लगाया है कि उसके लाखों रुपए आरोपित ने हड़प लिए है। आरोपी उसको लेकर अजमेर दरगाह भी गया वहां कलमा पढ़ा कर मतांतरण की कोशिश भी की गई है। जब युवती काफी परेशान हो गई तो घरवालों को सारी बात बताई इसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे।

Related Articles

Back to top button