ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
विदेश

बॉलीवुड-क्रिकेट हैं भारत के साथ अफगानिस्तान के संबंधों के दो असल सितारेः रोया रहमानी

वाशिंगटनः अमेरिका में अफगानिस्तान की राजदूत रोया रहमानी ने कहा कि बॉलीवुड और क्रिकेट अफगानिस्तान के भारत के साथ संबंधों के असल सितारें हैं और दोनों देशों की संस्कृतियों के बीच गहरा संबंध है। रहमानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह मानना पड़ेगा कि दोनों देशों के बीच संबंधों के ये दो असल सितारे हमारे लोगों को निकट लाने में जितने प्रभावशाली रहे हैं, उतनी प्रभावी कोई सरकारी पहल भी नहीं हो सकती। मैं किसी एक नेता की बात नहीं कर रही। सच्चाई यह है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच संबंधों पर कोई भी चर्चा बॉलीवुड और क्रिकेट का जिक्र किए बिना अधूरी है।

उन्होंने कहा कि मैं जब छोटी थी तो बृहस्पतिवार रात का बेसब्री से इंतजार किया करती थी, क्योंकि उसी दिन काबुल में टीवी चैनल पर कोई भारतीय फिल्म दिखाई जाती थी। मैं जानती हूं कि केवल मैं ही ऐसा नहीं किया करती थी। रहमानी ने ‘‘भारत-अफगानिस्तान संबंध: ऐतिहासिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों की समीक्षा’’ विषय पर ‘हडसन इंस्टीट्यूट’ थिंक टैंक द्वारा आयोजित एक समारोह में कहा कि तालिबान शासन के काले दिनों में खुशी देने वाली केवल ये फिल्में ही अफगानिस्तानियों के जीवन में रंग भरने वाली चीजें थीं, जिनका लोग इंतजार करते थे। इन फिल्मों ने अलग दुनिया की झलक और उम्मीद दिखाई।

उन्होंने कहा कि वह जिनते अफगानिस्तानियों को जानती हैं वे सभी इन फिल्मों के कारण थोड़ी-बहुत हिंदी जानते हैं। रहमानी ने कहा कि क्रिकेट की बात करें, तो यह समय बिताने का राष्ट्रीय तरीका है। भारत ने पिछले साल ग्रेटर नोएडा स्टेडियम को अफगानिस्तानी टीम का आधिकारिक प्रशिक्षण केंद्र घोषित किया क्योंकि इस समय अफगानिस्तान में कोई केंद्र नहीं है। भारत सरकार ने भी प्रशिक्षण एवं तकनीकी सुविधाएं मुहैया कराई हैं और साथ ही कंधार में स्टेडियम के लिए आर्थिक मदद भी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button