ब्रेकिंग
Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...
विदेश

पालतू कुत्ते की वजह से मुसीबत में फंसे ब्रिटिश पीएम सुनक 

लंदन । ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और ब्रिटेन पुलिस का सामना होते रहता है। फिर पीएम सुनक अपने पालतू कुत्ते की वजह से पुलिस की मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल हाल ही में सुनक और उनके परिवार को सेंट्रल लंदन के हाइड पार्क में बिना लिश के अपने कुत्ते को घूमाते देखा गया। जहां पार्क में स्पष्ट रूप से संकेत है कि यहां जानवरों को टहलाने के लिए उन्हें चेन से बांधना जरूरी है।

इसके पहले सुनक पर लॉकडाउन के नियम तोड़ने और बिना सीट बेल्ट के कार ड्राइव करने को लेकर जुर्माना लगाया जा चुका है। वीडियो में सुनक के पालतू कुत्ते नोवा को बिना लिश के टहलते देखा जा सकता है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस को देखकर वह भौंकने भी लगता है।
पुलिस ने पीएम सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति का जिक्र करते हुए कहा उस समय मौजूद एक अधिकारी ने बातकर नियमों को याद दिलाया। जिसके बाद कुत्ते को लिश से बांधा गया। हालांकि इस मामले में पीएम सुनक के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। डाउनिंग स्ट्रीट ने इस तरह इस सप्ताह की रिपोर्टों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। जहां दावा किया गया था कि सुनक ने अपने स्विमिंग पूल को गर्म रखने के लिए अपने इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई को अपग्रेड कराया है!

Related Articles

Back to top button