ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
राजस्थान

पायलट पर बोले सीएम, छोटे-मोटे मतभेद चलते रहते हैं, सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे

सीएम गहलोत| सीएम गहलोत ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से मतभेदों को लेकर कहा है कि छोटे-मोटे मतभेद हर पार्टी में चलते रहते हैं, जो हमारी पार्टी में भी हैं। गहलोत बोले, हम सब नेता मिलकर चुनाव लड़ेंगे और फिर से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएंगे।

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद गहलोत ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि हम तो बचपन से कांग्रेस पार्टी में काम कर रहे हैं। सीएम का फैसला हमेशा पार्टी हाईकमान ही करता है। इसमें दो राय नहीं है और यह कभी बहस का सब्जेक्ट भी नहीं रहा है। सब मिलकर चुनाव लड़कर जीतते हैं और चुनाव के बाद हाईकमान का जो भी फैसला होता है, वो सबको मंजूर होता है। कांग्रेस में यही परंपरा चली आई है, जो आगे भी रहेगी। गहलोत ने सचिन पायलट से मतभेद के मुद्दे पर कहा कि मतभेद हर पार्टी में होते हैं, लेकिन बीजेपी की जिस तरह दुर्गति राजस्थान में हो रही है, वैसी देश में कहीं पर नहीं है।

जिलों की मांग पूरी करने से खुश है जनता

गहलोत ने प्रदेश में 19 नए जिले और तीन संभाग की घोषणा पर कहा कि जिलों की मांग बहुत पुरानी थी, क्योंकि देश में राजस्थान एरिया के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य है। भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जिलों की जरूरत थी। हमने काफी स्टडी करने के बाद 19 जिले बनाने का फैसला किया है। जनता खुश है और प्रदेशभर के लोगों ने इसका स्वागत किया है।

राहुल गांधी क्यों मांगें माफी ?

गहलोत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर केंद्र सरकार की ओर से उनसे माफी मंगवाने की मांग पर कहा कि राहुल गांधी किस बात के लिए माफी मांगें, माफी तो पीएम मोदी को मांगनी चाहिए। पहली बार देख रहे हैं कि सत्तापक्ष ही संसद को नहीं चलने दे रहा। ये बातें देश तक सीमित नहीं रहती, दुनियाभर में जाती है कि सत्ता में बैठी पार्टी खुद ही संसद को डिस्टर्ब कर रही है। सीएम ने कहा पीएम मोदी पिछले 9 साल में देश के बाहर क्या-क्या नहीं बोले। जर्मनी और कोरिया में उन्होंने क्या-क्या नहीं कह दिया कांग्रेस के बारे में। किस प्रकार से उन्होंने देश के बाहर कहा था कि 70 साल में देश के अंदर कुछ भी नहीं हुआ, हिंदुस्तान के अंदर कहां पैदा हो गए? पता नहीं उन्होंने देश के बारे में क्या-क्या शब्द बोले थे।

 

Related Articles

Back to top button