ब्रेकिंग
Indore Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण के ये 200 अंक हैं बेहद खास; अपनी बैकलेन को सुंदर बनाकर फि... Indore Update: इंदौर में लालबाग के पास बनेगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक; 150 करोड़ की लागत से सहेज... Indore Metro Update: इंदौर के छोटा गणपति क्षेत्र में मेट्रो का काम रुका; रात में पाइलिंग के शोर से प... Bhopal Airport News: भोपाल एयरपोर्ट पर देर रात 'ऑपरेशन अलर्ट'; ब्लैक कैट कमांडो ने संभाला मोर्चा, जा... Gwalior Trade Fair: ग्वालियर व्यापार मेले के चंद्रशेखर गार्डन में भीषण आग; स्टोर रूम जलकर खाक, दमकल ... Indore Crime: इंदौर में जीआरपी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र की युवती की शिकायत पर पुलिस ने... Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न; झमाझम बारिश और आंधी के बाद मई में ठंडक, कई इला... Indore Court Landmark Verdict: आय प्रमाण के लिए ITR ही काफी, कोर्ट ने सुनाया 3 करोड़ से अधिक मुआवजे ... MP Board 2nd Exam 2026: ग्वालियर में माध्यमिक शिक्षा मंडल की दूसरी बोर्ड परीक्षा शुरू, जानें जरूरी न... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 9 मई से फिर शुरू होगी भीषण गर्मी; 5 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा, ज...
राजस्थान

 70 प्रजातियों के फूलों से गुलजार शासन सचिवालय का उद्यान

जयपुर । राजस्थान की प्रशासनिक शक्ति का केंद्र शासन सचिवालय इन दिनों 70 से भी अधिक प्रजातियों के फूलों से गुलजार है। विविध किस्मों के फूलों का सतरंगी संसार आगंतुकों के स्वागत में खिला नजर आता है। आंखों को सुकून देते बोगनविलिया के 40 रंगों के फूलों की कतारें जहां बरबस मन को बांध लेती हैं, वहीं फूलों के राजा गुलाब की भी 10 से अधिक किस्में अपनी महक से समूचे परिसर को सुरभित किए हुए है।
शासन सचिवालय उद्यान में खिले विविध रंगी पुष्पों में पिटुनिया, साल्विया पैन्जी, आस्टर फलोक्स, पनसेटिया, बरबीना, केलेन्डुला, नस्ट्रेशियम, लार्कस्पर गेंदा, लीजम, बिगोनिया, गजेनिया, सिनरेरिया, स्वीटपी डहेलिया, डिमारपोथी, एन्ट्राइनम, क्राइसेन्थीमम के साथ गुलाब की 10 प्रजाति व बोगनविलिया के 40 रंगों के फूल शामिल हैं।सार्वजनिक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधीक्षक (उद्यान) सुरेश नारायण शर्मा की देखरेख में इस फुलवारी को कार्मिक विभाग की ओर से तैयार किया गया है। श्री शर्मा का कहना है कि गर्मी की फुलवारी लगने की अभी से तैयारी हो रही है। उद्यान का लॉन भी हरा-भरा मनमोहक लग रहा है, जिससे यहां आने वाले आगन्तुकों को आनंद की अनुभूति हो रही है। सचिवालय के उद्यान में अभी 20 प्रजाति की फुलवारी, 10 प्रजाति के गुलाब और 40 रंगों के बोगनविलिया आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button