ब्रेकिंग
Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ... Noida Crime News: नोएडा श्रमिक हिंसा का मुख्य आरोपी नरेश कुमार गिरफ्तार; विपुल मोटर्स के पास गाड़ियो... Khairagarh News: खैरागढ़ पुलिस का 'ऑपरेशन मुस्कान' सफल; 12 नाबालिग बच्चों समेत 43 गुमशुदा लोगों को ख... Dantewada to Kawardha: दंतेवाड़ा और कवर्धा में भी हाईटेक फॉरेंसिक वैन शुरू; मोबाइल चोरी और साइबर क्र... Rozgar Mela 2026: पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को दी सरकारी नौकरी; बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री तोखन ... Dhamtari News: धमतरी में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 1 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; नीचे उतरने के ... Durg Family Suicide: दुर्ग के आर्य नगर में 4 मौतों का खुला राज; मौके से मिले 2 सुसाइड नोट, एक्स्ट्रा... BJP Mission 2028: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने शुरू किया 'मिशन 2028' का आगाज; युवा, नारी और बस्तर विकास पर...
मनोरंजन

फिर एक साथ नजर आई जुबिन नौटियाल-मौनी की जोड़ी, नए गाने में दिखा रोमांटिक अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल का नया रोमांटिक सॉन्ग ‘दोतारा’ रिलीज हो गया है। इस गाने में मौनी बंगाली में गाना गाती नजर आ रही हैं। ‘दोतारा’ गाने में फिर से मौनी ने अपने हॉट लुक से फैंस को क्रेजी किया है। ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है।

गाने को खास अंदाज में किया गया प्रस्तुत

मौनी रॉय और जुबिन नौटियाल के गाने ‘दोतारा’ आज यानी 21 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। गाने में आप देख सकते हैं कि इसमें दो अलग-अलग वक्त को दिखाया गया है। पहले गाने में मौनी और जुबिन मॉर्डन लुक में नजर आते हैं। वहीं, बाद में इसमें दिखाया गया कि मौनी एक राज दरबार की नृत्यकी होती हैं और जुबिन एक गायक। गाने के जरिए जो कहानी दिखाई गई है वो बेहद ही खूबसूरत है।

इस फेमस फीमेल सिंगर ने दी अपनी आवाज

‘दोतारा’ में जुबिन नौटियाल के अलावा फेमस प्लेबैक सिंगर पायल देव ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने न सिर्फ इसे गाया बल्कि वो गाने में वह बीच-बीच में नजर भी आ रही हैं। बता दें कि पायल देव बॉलीवुड फिल्मों के लिए न सिर्फ गाने गाती हैं बल्कि वह गाने लिखती भी हैं। उन्होंने ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म का ‘अब तोहे जाने न दूंगी’ के साथ ही ‘नमस्ते इंग्लैंड’ फिल्म का ‘भरे बाजार’ जैसे कई गाने गए हैं।

‘दोतारा’ से पहले भी जुबिना संग नजर आ चुकी हैं मौनी

आपको बता दें कि जुबिन नौटियाल और मौनी रॉय ‘दोतारा’ से पहले  ‘दिल गलती कर बैठा है’में एक साथ नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय अब अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रहास्‍त्र’में नजर आई हैं। फिल्म में मौनी के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम किरदारों में दिखे थे।

Related Articles

Back to top button