ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

HRTC के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 150 नई डीजल बसें

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि HRTC के बेड़े में जल्द 150 नई डीजल बसें शामिल होंगी। प्रश्नकाल के दौरान पूर्व सरकार के समय हुए 350 डीजल बसों की खरीद टेंडर पर उपमुख्यमंत्री ने स्थिति स्पष्ट करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निगम की 1200 बसें जीरो बुक वैल्यू या 15 वर्ष पूरे कर चुकी हैं। परिवहन निगम 1,350 करोड़ के घाटे में है। कोरोना संकट के दौरान कई बसें खड़ी रही थीं।कांग्रेस विधायक नीरज नैय्यर के सवाल पर मुकेश ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन समाप्त होने के बाद चंबा में 160 रूटों पर बस सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। जिले में अभी भी 14 रूटों पर बसों का परिचालन अस्थायी तौर पर संसाधनों की कमी के कारण बंद है।

जल्द ये रूट बहाल किए जाएंगे। 10 नई बसें चंबा को जल्द दी जाएंगी। इनमें 26 सीटर दो छोटी बसें भी होंगी। विधायक केवल सिंह पठानिया और विनोद कुमार के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों विधायकों को भी जानकारियां अलग से दे दी जाएंगी।पूर्व परिवहन मंत्री और भाजपा विधायक बिक्रम सिंह पर तंज कसते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नैतिकता कहती है, जिस विभाग के मंत्री रहे हों, उसके सवाल नहीं पूछे जाते। विधायक बिक्रम ने सदन में अनुपूरक सवाल पूछा था कि पूर्व सरकार के समय 350 बसों का जो टेंडर हुआ था, उसको लेकर सरकार क्या कदम उठाने जा रही है। भाजपा विधायकों की ओर से परिवहन विभाग से जुड़े कई सवाल पूछने पर मुकेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब बिक्रम सिंह परिवहन मंत्री होते थे, तब तो इतने सवाल नहीं पूछे जाते थे।

अब बहुत अधिक संख्या में सवाल लगा दिए गए हैं।कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा और संजय रत्न ने रविवार को प्रदेश के अधिकांश रूटों पर बस सेवा प्रभावित रहने का मामला उठाया। विधायकों ने कहा कि रविवार को बसें नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जो रूट चलाए जा सकते होंगे, उन्हें चलाएंगे। भाजपा विधायक बलवीर वर्मा के सवाल पर मुकेश ने कहा कि चौपाल में जल्द क्षेत्रीय प्रबंधक का पद भर दिया जाएगा। इसके बाद शेष रिक्त पद भरे जाएंगे।

उन्होंने वर्मा पर चुटकी लेते हुए कहा कि विधायक हर सरकार में अपने काम निकलवा लेते हैं। विधायक राकेश जंबाल के सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के तहत ध्वाल पंचायत के ऐहन गांव के लिए सड़क अभी खराब है। सोमवार सुबह ही मौके से यह जानकारी मिली है। बजट सत्र के बाद साथ चलकर बस को चला दिया जाएगा।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर कहा कि अगर अब पंचायतों को जोड़ने का काम हुआ तो योजना फिर पहले चरण में पहुंच जाएगी। पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की दो पंचायतों मनई और भरुपलाड़ को सिंचाई योजना में नहीं जोड़ने का आरोप लगाया।

कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय 545 हेक्टेयर भूमि योजना के लिए चयनित की गई थी। भाजपा सरकार ने दो पंचायतों को इससे बाहर कर कुल भूमि का दायरा घटाकर 337 हेक्टेयर कर दिया है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल शक्ति मंडल ज्वाली ने सिंचाई परियोजना सूखा हार की 223 करोड़ की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की है। इसे राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समीति की बैठक में भेज दिया गया है। अनुमोदन के बाद केंद्रीय जल आयोग, जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण नई दिल्ली को भेजा जाएगा। शाहपुर की हारचक्कियां, लपियाणा, परगौड़ तथा ठेहड़ के दस गांवों को योजना में शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button