ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
व्यापार

बैंक FD में निवेश करने का सुनहरा मौका, 9.00 प्रतिशत ब्याज दे रहे ये बैंक

शेयर बाजार में गिरावट और अनिश्चितता को देखकर मौजूदा समय में एफडी में निवेश एक अच्छा विकल्प है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी होने के बाद देश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी बैंक ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं। कुछ बैंक एफडी पर निवेशकों 9 प्रतिशत या उससे अधिक की ब्याज दे रहे हैं।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 4.50 प्रतिशत से लेकर 9.50 प्रतिशत तक की ब्याज दे रहा है। बैंक सबसे अधिक 9.50 प्रतिशत की ब्याज 1001 दिनों की एफडी पर दे रहा है। इसके बाद 9.25 प्रतिशत की ब्याज 181-201 दिनों और 501 दिनों पर एफडी पर मिल रही है। ये ब्याज दरें 15 फरवरी, 2023 से लागू की गई हैं।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी पिछले महीने ही एफडी की ब्याज दरों में इजाफा किया है। 700 दिनों की एफडी पर आम निवेशकों को बैंक 8.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 9.00 प्रतिशत की ब्याज दे रहा है।

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक

फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 24 मार्च को नई ब्याज दरें लागू की हैं। इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों को 3.60 प्रतिशत से लेकर 9.01 प्रतिशत की ब्याज दे रहा है। बैंक की ओर से अधिकतम 9.01 प्रतिशत की ब्याज 1001 दिनों की एफडी पर वरिष्ठ नागिरकों को मिल रही है।

रेपो रेट में बढ़ोतरी

पिछले साल मई 2022 से आरबीआई ने रेपो रेट को बढ़ाना शुरू किया था। उसके बाद से अब तक केंद्रीय बैंक 2.50 प्रतिशत का इजाफा कर चुका है। इस कारण रेपो रेट 4.00 प्रतिशत से बढ़कर 6.50 प्रतिशत हो गया है।

 

Related Articles

Back to top button