ब्रेकिंग
Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ... MP Politics News: बुरहानपुर में AIMIM प्रदेशाध्यक्ष मोहसिन खान का बड़ा दावा; राहुल गांधी के कार्यक्र... MP News Today: इंदौर में हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड अटेम्प्ट, उधर धार में महिला की मौत पर पुलिस का ... Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी 'गुरु' गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजें... Chhattisgarh Cow Death Case: चारा-पानी के अभाव में 30 मवेशियों ने तोड़ा दम! सूरजपुरा गोठान में भुखमर... MP Crime News: मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़; 6 राज्यों में BSF और STF का छापा, प... Rajasthan Nikay Chunav Today: 268 निकायों में सभापति व 5 निगमों में मेयर के लिए वोटिंग जारी; दोपहर 3... Alwar Thresher Accident: शादी से 2 महीने पहले उजड़ी खुशियां! अलवर में थ्रेसर की बेल्ट में फंसने से य... Mumbai Palestine Support News: गाजा समर्थन में पतंग उड़ाने पर विवाद; छात्रा हर्षदा बोराडे ने मुंबई प... Sahil Wakode Death Case: ChatGPT संदेह और दबाव में छात्र की मौत! IIT बॉम्बे के प्रोफेसर पर केस, Crim...
देश

उद्धव के शपथ ग्रहण से पहले संजय राउत का भाजपा पर तंज, How is Josh?

मुंबईः शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहा हैं। वहीं उद्धव ठाकरे के शरथ ग्रहण समारोह से पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने सुबह ट्वीट किया। राउत ने भाजप पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि How is Josh?…जय महाराष्ट्र। बता दें कि महाराष्ट्र विदानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद से ही संजय राउत हर रोज एक ट्वीट जरूर करते आ रहे हैं। राउत के ट्वीट में अब तक भाजपा ही निशाने पर रही है।

PunjabKesari

राउत ने ही सबसे पहले ट्वीट करके कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठजोड़ की ओर संकेत किया था। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि इस बार सीएम शिवसेना का होगा और उद्धव ठाकरे अगले पांच साल के लिए पदभार संभालेंगे। बता दें कि इससे पहले बुधवार को राउत ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र में सत्ता फिर से हासिल करने के लिए ‘‘अघोरी” (तंत्र-मंत्र) कोशिशें कीं लेकिन राज्य की जनता ने इसे नाकाम कर दिया और इसके साथ ही देश की राजनीति में बदलाव की शुरुआत हो गई है।

राउत ने कहा कि यह हैरानी नहीं होगी अगर शिवसेना महाराष्ट्र में अपना मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) बनाने के बाद केंद्र में सरकार बना ले। भाजपा से टकराव के बाद पिछले एक महीने से नियमित रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए राउत ने कहा कि वह गुरुवार से नियमित संवाददाता सम्मेलन संबोधित नहीं करेंगे और शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ से जुड़े अपने काम पर लौटेंगे। राज्यसभा सदस्य शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button