ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
विदेश

सबसे ज्यादा फालोवर्स के साथ टिवटर के किंग बने मस्क, ओबामा और बीबर को पछाड़ा 

सैन फ्रांसिस्को । टिवटर प्रमुख एलन मस्क ने सबसे ज्यादा फालोवर्स के साथ बराक ओबामा और जस्टिन बीबर जैसी नामचीन हस्तियों को पछाड़ दिया है। 31 मार्च तक के फालोवर्स का आंकड़ा देखने पर मस्क ने सभी का रिकॉर्ड तोड़कर 13.31 करोड़ फॉलोवर जुटा लिए है वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल पुरस्कार विजेता बराक ओबामा सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। ओबामा 2020 से ही सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली सख्सियत थे। अमेरिकी राष्ट्रपति के बाद पॉपुलर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर का नाम आता था। लेकिन, 51 वर्षीय बिजनेस दिग्गज मस्क ने दोनों को पछाड़ कर फॉलोवर्स के मामले में पहला स्थान हासिल कर लिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़े के मुताबिक, वर्तमान में करीब 45 करोड़ लोग टिवटर के सक्रिय यूजर हैं। और कुल इनकी 30 फीसदी आबादी मस्क को फॉलो करती है।

मस्क ने 27 अक्टूबर, 2022 को ट्विटर का अधिग्रहण किया था। उस समय, उनके 11 करोड़ फॉलोवर्स थे। एक समय जिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खरीदारी की सबसे ज्यादा चर्चा होती थी, इस खरीदने के पांच महीने के भीतर ही इलॉन मस्क ने सबसे ज्यादा फॉलोवर्स बटोर लिया। अधिग्रहण के वक्त मस्क सबसे ज्यादा फॉलोवर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे। जाहिर है कि पहले और दूसरे नंबर पर बराक ओबामा और जस्टिन बीबर का नाम था। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, Social Blade ( एक ऐसी वेबसाइज जो यह बताती है कि एक निश्चित समय में आपके कितने फॉलोवर्स बढ़े या घटे हैं) के डेटा के मुताबिक, पिछले 30 महीने में ओबामा के 267,585 फॉलोवर्स कम हो गए वहीं, जस्टिन बीबर के 118,950 फॉलोवर्स घट गए। और इसी बीच इलॉन के करीब 30 लाख फॉलोवर्स बढ़ गए।

Related Articles

Back to top button