ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
खेल

आईपीएल 2023 शुरू होते ही सामने आई बुरी खबर, चोट के चलते बाहर हुआ ये बड़ा मैच विनर

आईपीएल 2023 की धमाकेदार शुरुआत हुई है. सीजन का पहला मैच शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर सीजन की आगाज किया. इसी बीच आईपीएल 2023 के पहले मैच के बाद ही एक बुरी खबर सामने आई है. एक बड़ा मैच विनर खिलाड़ी चोट के चलते पूरे आईपीएल 2023 से बाहर हो गया है.

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात टाइटंस के लिए मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालने वाले केने विलियमसन इस चोट के चलते आईपीएल 2023 के पूरी सीजन से बाहर हो गए हैं. उन्हें बीच मैच मैदान से बाहर जाना पड़ा था. इसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया जहां ये पता चला कि उनका अब इस सीजन में आगे खेलना मुश्किल है.

केन विलियमसन ऐसे हुए थे चोटिल 

पारी के 13वें ओवर के लिए हार्दिक ने जोशुआ लिटिल को गेंद थमाई थी. तीसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने मिडविकेट बाउंड्री की तरफ शॉट लगाया, जिसे उछलते हुए विलियमसन ने लपका. हालांकि वह 2 रन ही बचाने में कामयाब हो पाए और ये चौका रहा. इसी बीच विलियमसन बाउंड्री लाइन के दूसरी पारी गिर गए और फिर उनसे उठा ही नहीं गया. वह दर्द में कराह रहे थे. बाद में फिजियो ने उनके पास पहुंचकर बात की और चोट देखी. उन्हें थोड़ी देर बाद कंधे के सहारे मैदान से बाहर जाना पड़ा.

बीच मैच बदलना पड़ा खिलाड़ी 

केन विलियमसन के चोटिल होन के बाद गुजरात टाइटंस ने उनकी जगह साई सुदर्शन को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किया. साई सुदर्शन ने इस मैच में केने विलियमसन की जगह आकर बल्लेबाजी भी की. उन्होंने 17 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए. इस पारी में साई सुदर्शन के बल्ले से 3 चौके देखने को मिले.

 

Related Articles

Back to top button