ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
देश

वर्ष 2024 के बाद देश में सत्ता परिवर्तन होगा: राउत

मुंबई । शिवसेना के नेता एवं राज्यसभा के सदस्य संजय राउत ने कहा ‎कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में परिवर्तन होगा तथा पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार और आंध्र प्रदेश देश की नियति निर्धारित करेंगे। राउत ने चीन की घुसपैठ के बावजूद इस बारे में केंद्र सरकार की चुप्पी के लिए इसकी आलोचना की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी राउत ने यहां एक साक्षात्कार के दौरान कहा ‎कि  वर्ष 2024 के बाद देश में निश्चित रूप से सत्ता परिवर्तन होगा। मैं यह बहुत विश्वास के साथ कह सकता हूं।उन्होंने कहा कि चुनावी लाभ के लिए हिंदू-मुस्लिम दंगों को भड़काना और भारत एवं पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बनाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की। राउत ने चीन पर केंद्र सरकार की चुप्पी की आलोचना करते हुए कहा तो फिर देश में घुसपैठ करने पर भारत और चीन के बीच तनाव का माहौल क्यों नहीं बनाया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन पर एक शब्द भी नहीं बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हिंदुत्व चोरी किया हुआ और फर्जी है।

Related Articles

Back to top button