ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
राज्य

पति की पिटाई से परेशान विवाहिता ने की खुदकुशी

बठिंडा से दहेज को लेकर प्रताड़ना का मामला सामने आया। अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर अंत में विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। मॉडल टाउन फेस 5 में रहने वाली एक विवाहिता ने बीती छह अप्रैल को अपने पति की पिटाई से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

विवाहिता ने घर में पड़ी कोई जहरीली दवा निगल ली। थाना थर्मल पुलिस ने मृतक विवाहिता के भाई की शिकायत पर आरोपित पति के खिलाफ खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित पति की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

पति करता था मारपीट

थाना थर्मल पुलिस को शिकायत देकर प्रीतपाल सिंह निवासी गांव नंदगढ़ कोटड़ा ने बताया कि उसकी 45 वर्षीय बहन कर्मजीत कौर की शादी आरोपित गुरजीत सिंह निवासी मॉडल टाउन फेस पांच के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति उसको प्रताड़ित करता था। विवाहिता किसी से कुछ नहीं कहती थी, लेकिन अंत में उसने जहरीली दवा खाकर अपनी जीवन लीला को ही समाप्त कर लिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपित जीजा उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर बीती छह अप्रैल को उसकी बहन कर्मजीत कौर ने कोई जहरीली चीज निगल कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Back to top button