ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
राजस्थान

कुएं में तैरता मिला महिला और उसके बेटे का शव, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कोटा। राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। झालावाड़ जिले में मंगलवार को एक महिला और उसके बच्चे का शव कुएं में पड़ा मिला है। बताया जा रहा है कि महिला के बच्चे का शव उसकी कमर से बंधा हुआ था और दोनों शव एक कुएं के अंदर पाए गए हैं।

मध्य प्रदेश की रहने वाली थी मृतक महिला रेखा कुमारी

रायपुर थाने के एसएचओ भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि मृतक महिला के माता-पिता की शिकायत पर उसके फरार पति रामविलास डांगी के खिलाफ हत्या और क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश की रहने वाली रेखा कुमारी और उनके बेटे कार्तिक के रूप में हुई है।

कुएं में तैरते हुए मिले दोनों शव

दरअसल, पुलिस को घटना की सूचना बजरंगपुरा गांव से तब मिली, जब महिला के ससुराल वालों ने कुएं में शवों को तैरता हुआ देखा। परिवार ने पुलिस को बताया कि रेखा, रामविलास और उनका बेटा दूर रहते थे और पिछले कुछ दिनों से गांव में नहीं दिख रहे थे।

पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज किया केस

एसएचओ भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि रेखा के माता-पिता की शिकायत पर रामविलास के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 (ए) (महिलाओं का उत्पीड़न), 302 (हत्या) और 304 (बी) (दहेज हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को महिला के माता-पिता को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button