ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
छत्तीसगढ़

बॉलीवुड सिंगर प्रतिभा सिंह बघेल का कल रायपुर में होगा LIVE कॉन्सर्ट

रायपुर | छत्तीसगढ़ में सस्टेनेबल पर्यटन को बढ़ावा देने और इसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की भूमिका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छतीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के की ओर से यस बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और संज्ञा पीआर के सहयोग से राज्य के जाने-माने इंफ्लुएंसरर्स के साथ परिचर्चा आयोजित की जाएगी। इसमें बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका प्रतिभा सिंह बघेल का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होगा।टूरिज्म बोर्ड के एमडी अनिल साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन बोर्ड ने समय-समय पर ऐसे आयोजन किये जा रहे हैं।

छतीसगढ़ में पर्यटन के विकास में सोशल मीडिया की भी बड़ी भूमिका है। इस आयोजन में सभी क्षेत्रों से जुड़े इंफ्लुएंसरर्स भाग लेने जा रहे हैं, जिसमें सस्टेनेबल पर्यटन को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया जायेगा।मुख्यमंत्री के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने बताया की छत्तीसगढ़ में लगातार बॉलीवुड के लोगों का आना-जाना बढ़ रहा है। इससे छतीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा ही साथ ही राज्य में फ़िल्म उद्योग के विकास की राह भी सुनिश्चित होगी।

पिछले दिनों प्रियंका गांधी जी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए छत्तीसगढ़ में फिल्मों की शूटिंग बढने की बात को अपने भाषण में रेखांकित किया था।कार्यक्रम राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में 17 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा। शाम 4 बजे 5:30 बजे तक छत्तीसगढ़ के जाने-माने इंफ्लुएंसरर्स के साथ पैनल डिस्कशन होगा है। शाम 6 बजे से 8 बजे तक गायिका प्रतिभा सिंह बघेल का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होगा।

 

Related Articles

Back to top button