ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
देश

महाराष्ट्र सरकार का थोरी देर में फ्लोर टेस्ट , कांग्रेस-NCP के साथ यह पार्टियां भी देंगी शिवसेना का साथ

महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार को मुशक्तों के बाद सीएम की कुर्सी तो मिल गई लेकिन आज सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। शनिवार दोपहर दो बजे विधानसभा में महाराष्ट्र सरकार के लिए फ्लोर टेस्ट होगा। महाराष्ट्र में बहुमत परीक्षण के समर्थन में उद्धव सरकार के पक्ष में कई छोटे दल आ गए हैं। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), कांग्रेस के अलावा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे), सीपीआई-एम, किसान और वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया (पीडब्लूपी), बहुजन विकास अघाड़ी, स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के विधायक भी उद्धव सरकार के पक्ष में वोट करेंगे।

छोटे दलों के साथ आने से महा विकास अघाड़ी को समर्थन करने वाले विधायकों का आंकड़ा 171 तक पहुंच गया है। इसमें शिवसेना के 56, एनसीपी के 54, कांग्रेस के 44, सपा के 2, स्वाभिमानी शेतकारी के एक, बहुजन विकास अघाड़ी के 3 और निर्दलीय 8 विधायक हैं। इसके अलावा एमएनएस, पीडब्लूपी और सीपीआई के एक-एक विधायक भी उद्धव सरकार को वोट देंगे।हालांकि, स्पीकर वोट नहीं कर पाएगा. इसलिए सरकार के पक्ष 170 वोट पड़ सकते हैं।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र विधानसभा में कुल सीटें 288 हैं। बहुमत के लिए कम से कम 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है। शिवसेना के 56, एनसीपी के 54, कांग्रेस के 44 विधायको को मिलकर आंकड़ा 154 तक पहुंचता है। यानी सबकुछ ठीकठाक रहा तो गठबंधन के पास बहुमत से 9 सीटें ज्यादा हैं। शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने सरकार बनने से पहले ही होटल में बहुमत परीक्षण का डेमो किया था और तब बताया था कि उनके पास 162 विधायक हैं. इन्हीं 162 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र उन्होंने राज्यपाल को सौंपा था और सरकार बनाने की बात कही थी। अब मौका है विधानसभा के भीतर ये बताने का कि उन्होंने जो दावा किया था वो खरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button