AUS vs PAK : डेविड वॉर्नर का धमाका, डे-नाइट टेस्ट में जड़ा तिहरा शतक, उनसे पहले इस भारतीय ने बनाया था

एडिलेड : पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नया इतिहास रच दिया है। एशेज सीरीज में बुरी तरह फ्लाप रहने वाले वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ वापसी करते हुए एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन शानदार तिहरा शतक जड़ दिया। इसीके साथ डे-नाइट टेस्ट मैच के इतिहास में तिहरा शतक जड़ने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वॉर्नर तिहरा शतक जड़ने वाले सातवें ऑस्ट्रेलियन बन गए हैं। वॉर्नर से पहले अजहर अली ने डे नाइट टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ा था।
Australia declare on 589/3
David Warner remains unbeaten on 335, the second highest individual score for an Australian in Tests
#AUSvPAK
http://bit.ly/AusvsPak5






