ब्रेकिंग
हजारीबाग में भारत की 'प्रथम रक्षा पंक्ति' का हिस्सा बने 140 जवान, IG धीरेंद्र संभाजी कुटे ने ली सलाम... Jalandhar Janmashtami Security: जन्माष्टमी पर जालंधर में सुरक्षा चाक-चौबंद, CP सतिंद्र सिंह ने दिए म... बिजली खाते में मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट कराने की अपील: नाभा के घमरौदा सब-डिवीजन में लगा विशेष कैंप जगराओं के शेरपुर कलां में भीषण सड़क हादसा: 13 वर्षीय छात्रा अमृत कौर की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की संगत के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: जारी हुआ नया रूट प्लान झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज: गुरुहरसहाय में तेज गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत धारीवाल में गैर-मानक खाद का भंडाफोड़: किसानों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस Chandigarh PGI Swine Flu Alert: मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने ... Digital Arrest Cyber Fraud: कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई प्रावधान नहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने ... Indian Railways Digital Locker: ब्यास स्टेशन पर अब भारी बैग लेकर घूमने का झंझट खत्म, OTP और QR कोड स...
खेल

मुश्ताक अली सेमीफाइनल में कर्नाटक के गेंदबाज का कारनामा, 6 गेंदों पर झटक लिए 5 विकेट

सूरत : भारतीय तेज गेंदबाजों का फिल्हाल पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। इसका असर घरेलू स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। गेंदबाज एक के बाद एक रिकार्ड बनाते जा रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाईनल मुकाबले में कर्नाटक के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। मिथुन ने हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मुकाबले में छह गेंदों पर पांच विकेट लेकर अपना नाम रिकार्डबुक में दर्ज करा लिया। मिथुन ने हैट्रिक सहित यह कारनामा किया। मिथुन ने 39 रन देकर पांच विकेट लिए। अंतिम ओवर में ही मिथुन ने अपने सारे विकेट लिए। उससे पहले उनकी गेंदों को बल्लेबाजों ने हल्के में लिया। मिथुन ने सबसे पहले हिमांशु राणा (61) और राहुल तेवतिया (34) को आउट किया और फिर सुमित कुमार को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

इसके बाद मिथुन ने अमित मिश्रा को आउट किया और फिर पारी की अंतिम गेंद पर जयंत यादव को चलता किया। मिथुन घरेलू क्रिकेट के सभी फारमेट्स में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। मिथुन ने विजय हजारे ट्राफी फाइनल में बीते महीने तमिलनाडु के खिलाफ हैट्रिक ली थी। अभिमन्यु मिथुन के हैट्रिक सहित एक ओवर में पांच विकेट लेने के अनोखे रिकार्ड तथा शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से कर्नाटक ने यहां हरियाणा को आसानी से आठ विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button