ब्रेकिंग
Strait of Hormuz Updates: क्या है होर्मुज का नया सर्विस प्रोटोकॉल? जहां से होती है दुनिया की 20% तेल... Indore Honeytrap Case: इंदौर हनीट्रैप मामले में बड़ा एक्शन; श्वेता विजय जैन समेत 7 आरोपी भेजे गए जेल PoK Terror Network: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद PoK में फिर सक्रिय हुआ लश्कर; हाफिज सईद के बेटे ने पूर्व ... Supreme Court Judgement: सैनिटरी पैड और शौचालय की कमी से पढ़ाई न छोड़ें लड़कियां; सुप्रीम कोर्ट की क... Delhi Metro Monday: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो और बस से सफर; सचिवालय पहुंचकर की ख... महंगाई पर सियासत: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज— 'इन्फ्लेशन मैन' किस्तों में काट रहे जनता की ... Delhi Gymkhana Club: दिल्ली का ऐतिहासिक जिमखाना क्लब होगा बंद! केंद्र सरकार ने 5 जून तक परिसर खाली क... Kanpur ITBP Jawan Case: कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला; दूसरी जांच में दोनों अस्प... Jaisalmer Dumping Yard: जैसलमेर के बड़ाबाग डंपिंग यार्ड में खुले में मिले मृत गोवंश; लोगों में भारी ... भारतीय अर्थव्यवस्था: सिडबी के स्थापना दिवस पर बोलीं वित्त मंत्री— भारत में डर का माहौल बनाने की कोई ...
विदेश

उत्तर को‎रिया ने तैयार ‎किया अपना पहला सैन्य जासूसी उपग्रह

सियोल। उत्तर कोरिया ने अपना पहला सैन्य जासूसी उपग्रह तैयार कर ‎लिया है। उत्तर को‎रिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि उनके देश ने अपने पहले सैन्य जासूसी उपग्रह को अधिकारियों को तय योजना के तहत प्रक्षेपण का निर्देश दिया गया है। यहां के सरकारी मीडिया से बुधवार को जानकारी ‎मिली कि मंगलवार को उत्तर कोरिया की एयरोस्पेस एजेंसी का दौरा करने के दौरान किम ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों से सुरक्षा के समक्ष मौजूद खतरे को देखते हुए अंतरिक्ष आधारित निगरानी प्रणाली हासिल करना अहम है। उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने अमेरिका और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों-दक्षिण कोरिया व जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास के जवाब में बड़े पैमाने पर हथियारों का परीक्षण किया है, जिनमें ठोस ईंधन आधारित पहली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण भी शामिल है। इस मिसाइल को अमेरिका पर हमले के लिए डिजाइन किया गया है। केसीएनए के मुताबिक, किम ने राष्ट्रीय एयरोस्पेस विकास प्राधिकरण में कहा कि युद्ध रोकने के अपने तरीकों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के वास्ते उत्तर कोरिया के लिए सैन्य टोह लेना महत्वपूर्ण है।
किम ने कहा कि सैन्य टोह उपग्रह संख्या एक का निर्माण अप्रैल में किया गया। उन्होंने आदेश दिया कि इसके प्रक्षेपण से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जाएं। हालांकि, उपग्रह के प्रक्षेपण की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। किम ने कहा कि उत्तर कोरिया को खुफिया जानकारी एकत्रित करने की व्यापक क्षमता हासिल करने के लिए कई उपग्रहों का प्रक्षेपण करना चाहिए। उन्होंने अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर अपने गठबंधन को मजबूत करने के नाम पर उत्तर कोरिया के खिलाफ शत्रुतापूर्ण सैन्य अभियानों का विस्तार करने का आरोप लगाया।

Related Articles

Back to top button