ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
दिल्ली/NCR

चाकू की नोक पर हेड मास्टर और उनकी पत्नी से की लूट

गाजीपुर गांव में एक बदमाश ने चाकू की नोक पर दिल्ली नगर निगम स्कूल के अधेड़ हेड मास्टर और उनकी पत्नी को सरेराह लूट लिया। बदमाश सवारी बनकर ई-रिक्शा में दंपती के साथ बैठा हुआ था।

लूटपाट का विरोध करने पर उसने चाकू घोंपकर हत्या करने की धमकी दी। 15 हजार रुपये व गहने लूटकर बदमाश ले गया। कोंडली निवासी छागुर की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत की है। बदमाश की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

छागुर घड़ौली के निगम स्कूल में हेड मास्टर हैं। वह अपनी पत्नी जगवती के साथ मेरठ में अपनी बेटी के घर किसी काम से गए थे। मेरठ से सोमवार रात को वह दोनों बस से आनंद विहार बस अड्डे पहुंचे, घर जाने के लिए दंपती बस अड्डे के बाहर पेट्रोल पंप के पास वाहन का इंतजार करने लगे।

उसी दौरान उनके पास एक ई-रिक्शा आकर रूका, जिसमें पहले पहले से दो महिला सवारियां बैठी हुई थी। थोड़ी दूर चलने पर इशारा करके एक युवक ने रिक्शा रुकवाया और वह चालक के पास वाली सीट पर बैठ गया।

हेड मास्टर के सीने पर लगाया चाकू

गाजीपुर गांव पहुंचने पर दोनों महिला सवारी उतर गईं, उसी दौरान चालक के पास बैठा युवक भी उतर गया और उसने जेब से चाकू निकाल कर हेड मास्टर के सीने पर लगा दिया। उसने पीड़ित से 15 हजार रुपये व उनकी पत्नी से सोने के कान के कुंडल, हाथ की अंगूठी लूट ली। माल लूटने के बाद बदमाश गाजीपुर डेयरी फार्म की ओर फरार हो गया।

लूट की वारदात पर लगाम नहीं लगा पा रही है पुलिस

यमुनापार में बदमाश पिछले कुछ दिनों में लूट की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। दिल्ली पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। युवाओं, महिलाओं से लेकर अधेड़ तक को बदमाश अपना निशान बना रहे हैं।

चाकू व पिस्टल के बल पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बदमाश खुलेआम वारदात करके पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल रहे हैं। राहगीरों के साथ ही सार्वजनिक वाहनों में सवार लोगों को भी निशाना बनाने से चुक नहीं रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button