ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

हर रोज सरकारी कामों में दखल देती हैं किरण बेदी, अवमानना याचिका दायर होगी: CM नारायणसामी

पुड्डुचेरी: पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने रविवार को कहा कि वह शीघ्र ही उप राज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ अदालती अवमानना याचिका दायर करेंगे क्योंकि बेदी 30 अप्रैल के मद्रास हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन कर सरकार के तीन-प्रतिदिन के कार्यों में हस्तक्षेप जारी रखे हुए हैं। नारायणसामी ने बेदी की ओर से सरकारी कामकाज में हस्तक्षेप के कई उदाहरण गिनाते हुए कहा कि उन्होंने राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) की नियुक्ति तक में हस्तक्षेप किया।

उन्होंने कहा कि एसईसी की नियुक्ति मंत्रिमंडल की बैठक के जरिये की गयी। लेकिन इस पर सवालिया निशान लगाते हुए बेदी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा जिसके कारण स्थानीय निकायों के चुनावों में विलंब हुआ। हालांकि सरकार ने अंतिम सूची प्रकाशित करने के साथ ही प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जीएसटी मुआवजे के तौर पर प्रदेश को मिलने वाले 400 करोड़ रुपये के भुगतान में विलंब कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कल जीएसटी परिषद के एक वीडियो सम्मेलन में भाग लिया और राशि को तत्काल जारी करने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button