ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

सीएम की घोषणा के बाद भी पट्टे देने नहीं लगा शिविर, विस्‍थापितों में पसरी मायूसी

भोपाल ।  हमीदिया रोड स्थित इसरानी-बैनर्जी मार्केट के विस्थापित सिंधी परिवारों को पिछले दिनों आखिरकार उनकी संपत्ति के पट्टे मिल गए, लेकिन बैरागढ़ के विस्थापित परिवारों को अभी तक पट्टे नहीं मिल सके है। देश के विभाजन के दौरान तत्‍कालीन पश्चिम पाकिस्तान से आकर संत हिरदाराम नगर में बसे कई परिवारों को अभी तक उनकी संपत्ति के पट्टे नहीं मिलते हैं। कुछ लोगों को पट्टे मिले भी तो उनकी समय अवधि समाप्त हो गई है। अब इनका नवीनीकरण नहीं हो पा रहा है। नागरिकों की यह आम शिकायत रही है किउनके प्रकरणों को प्रशासनिक स्तर पर खारिज कर दिया जाता है। कई मामलों में पुराने दस्तावेज मांगे जाते हैं, जो लोगों के पास नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बलिदानी हेमू कालानी जन्म शताब्दी समारोह में आरएसएस के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत की मौजूदगी में कहा था कि विस्थापितों को पट्टे देने के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। उनकी घोषणा के डेढ़ माह बाद भी प्रशासन ने शिविर नहीं लगाया है।

कब्जे के आधार पर मिलें पट्टे

पूज्य सिंधी पंचायत ने मौजूदा कब्जे के आधार पर पट्टे देने का सुझाव दिया है। पंचायत के महासचिव माधु चांदवानी एवं नंद कुमार दादलानी का कहना है कि बैरागढ़, गांधीनगर एवं करोंद आदि क्षेत्र के पट्टों से संबधित प्रकरण अब भी लंबित हैं, हमने कई बार इसके लिए जिला प्रशासन से आग्रह किया है लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। यह चिंता की बात है।

उल्लेखनीय है कि बैरागढ़ में बसाहट के समय प्रशासन ने नागरिकों को पट्टे दिए थे। उनकी अवधि अब समाप्त हो चुकी है। कुछ लोगों ने बढ़े हुए हिस्से के लिए नया पट्टा देने के आवेदन भी किए हैं। नवीनीकरण नहीं होने के कारण नए धारणाधिकार कानून का लाभ भी लोगों को नहीं मिल रहा है। इस कानून के तहत कुछ प्रीमियम लेकर बढ़े हुए हिस्से को फ्रीहोल्ड करने का प्रविधान है।

Related Articles

Back to top button