ब्रेकिंग
शाहजहां का मुमताज के नाम दुर्लभ प्रेम पत्र मिला: 4x4 इंच की पर्ची में बयां की महबूब की खूबसूरती Umaria Sabzi Mandi Fire: उमरिया सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक; मची अफरा-त... जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवती से रेलवे क्वार्टर में रेप: टिकट निरीक्षक मनोज गुप्ता पर गंभीर आरोप दिग्विजय सिंह निकालेंगे 'सनातन स्वाभिमान यात्रा': उज्जैन से शुरू होकर ओरछा होते हुए अयोध्या पहुंचेगी... Maihar Wild Elephant Alert: बांधवगढ़ का रेडियो कॉलर हाथी पहुंचा मैहर, गोरसरी पहाड़ी पर ट्रेस हुई लोक... सिंधिया राजघराने के 41 हजार करोड़ के संपत्ति विवाद में नया मोड़: प्रतिमा देवी की आपत्ति कोर्ट में स्... सड़कों पर भौकाल नहीं, जिम्मेदारी: दमन कलेक्टर ने थार-फॉर्च्यूनर मालिकों को दिलाई सेफ ड्राइविंग की शप... BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, पीएम मोदी के साथ द... दिल्ली में पांच मंजिला इमारत गिरने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जमीन के अवैध इस्तेमाल पर दिया जोर 'बिग बॉस 20' के घर में जंग की शुरुआत: यंग डीएसए बने पहले 'बॉस', कैप्टेंसी टास्क में उतरे चेहरों से न...
देश

मां का अंतिम संस्कार करने के लए नहीं ‎मिल रहा बीजा, भारतीय उच्चायोग पर की थी पत्थरबाजी

नई दिल्ली। ‎ब्रिटेन में रहने वाले एक शख्स को भारत में अपनी मां के अं‎तिम संस्कार में शा‎मिल होने के ‎लिए ‎गिड़‎गिड़ाना पड़ रहा है। दरअसल उसने भारतीय उच्चायोग पर पत्थरबाजी कर दी थी, ‎जिसके एवज में उसे वीजा नहीं ‎मिल रहा है। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) के संस्थापक भीम सिंह के ब्रिटेन में रहने वाले बेटे अंकित लव ने ‘लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग पर पत्थरबाजी करने और अंडे फेंकने की गलती’ के लिए बिना शर्त माफी मांगी है। दरअसल, अंकित की मां का शव एक सप्ताह से अधिक समय से जम्मू के मुर्दाघर में रखा है, लेकिन उसे भारतीय वीजा नहीं मिल रहा, ताकि वह अपनी मां का अंतिम संस्कार करने के लिए भारत आ सके। अंकित को भारतीय अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि फरवरी 2021 में लंदन के भारतीय उच्चायोग में उस विरोध-प्रदर्शन के कारण उन्हें ‘ब्लैक लिस्ट’ कर दिया गया था, जिसमें उन्होंने भी हिस्सा लिया था। बता दें ‎कि सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील रहीं जय माला का निधन बीते 26 अप्रैल को हो गया था और उनका शरीर तब से जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पड़ा हुआ है।
अंकित ने लंदन से फोन के माध्यम से मी‎डिय को बताया ‎कि मैं अपनी मां का चेहरा देखना चाहता हूं और उन्हें आखिरी बार गले लगाना चाहता हूं। उसने कहा, ‘मेरी मां यूपी के मेरठ की एक गौड़ ब्राह्मण थीं और उन्हें पूरा अधिकार है कि हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सभ्य और सम्मानजनक तरीके से उनका अंतिम संस्कार हो, जिसे वह अपनी अंतिम सांस तक मानती थीं। मैं, उनका इकलौता बेटा होने के नाते, उधमपुर में पवित्र देवक नदी के तट पर उनका कर्मकांड करना चाहता हूं, जो उनकी आखिरी इच्छा थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2 मई को लिखे एक पत्र में उन्होंने लिखा ‎कि मैं ब्रिटेन का निवासी, दिवंगत प्रोफेसर भीम सिंह और दिवंगत एडवोकेट जय माला का पुत्र अंकित लव, यूके में भारतीय उच्चायोग पर अंडे और पत्थर फेंकने की अपनी गलती के लिए ईमानदारी से माफी मांगता हूं, इसका मुझे गहराई और ईमानदारी से खेद है। माफी मांगते हुए, अंकित ने ‘केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर जो भारत में है’ का दौरा करने के लिए तत्काल वीज़ा जारी करने की अपील की। उसने पत्र में लिखा है कि वह स्थायी रूप से जम्मू नहीं जाना चाहता जब मैं मां का अंतिम संस्कार कर दूं, तो फिर मैं यूके के लिए वापसी की उड़ान में सवार हो जाऊंगा’।

Related Articles

Back to top button