ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
उत्तरप्रदेश

चार शहरों के ठिकानों पर छापेमारी के बाद शेरपुरिया के खिलाफ दिल्ली में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज

लखनऊ | जालसाज संजय शेरपुरिया के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है। ईडी ने यह कार्रवाई चार दिन पहले संजय राय के चार शहरों में स्थित ठिकानों पर छापों के बाद की है।छापों में मिले अहम सुबूतों के बाद नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में संजय राय और नोएडा से गिरफ्तार उसके एजेंट कासिफ के खिलाफ केस दर्ज करने का फैसला लिया गया। शुक्रवार को दिल्ली और लखनऊ के ईडी के अधिकारियों ने विभूति खंड थाने में संजय राय से चार घंटे तक पूछताछ भी की।दरअसल, संजय राय शेरपुरिया के कारनामों पर ईडी की पहले से नजर थी।

नोएडा में वेव सिटी और उद्योगपति गौरव डालमिया के खिलाफ ईडी में दर्ज केस को खत्म कराने के लिए संजय राय ने गौरव डालमिया से अपने एनजीओ यूथ रूरल इंटरप्रेन्योर फाउंडेशन के बैंक खाते में करीब छह करोड़ रुपये लिए थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद ईडी ने जनवरी माह में उसके एनजीओ के बैंक खाते को सीज कर दिया था।जांच में सामने आया था कि संजय राय ने ईडी के एक बड़े अधिकारी के नाम पर गौरव डालमिया से पैसे लिए थे। इस अहम खुलासे के बाद संजय राय पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर यूपी एसटीएफ ने 19 अप्रैल को नोएडा से उसके एजेंट कासिफ को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पांच दिन बाद कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से संजय राय को भी एसटीएफ ने दबोच लिया।

 

Related Articles

Back to top button