ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाला नाबालिग गिरफ्तार, दो आरोपित फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना उरला क्षेत्र के सरोरा मेन रोड स्थित मां लक्ष्मी टेलीकाम दुकान में मोबाइल चोरी करने वाला एक अपचारी बालक को पुलिस ने पकड़ा है। उसके पास से चोरी की गई आठ में पांच मोबाइल सहित आरोपित की मोटरसाइकिल बरामद की। मोबाइल दुकान संचालक सुनील खत्री ने 11 नवंबर को दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उरला थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी थी।

रायपुर के पंडरी निवासी सुनील खत्री की सरोना उरला में मां लक्ष्मी मोबाइल बेचने की दुकान है। 10 नवंबर की रात में दुकान बंदकर वह घर चला गया। 11 नवंबर को सुबह दुकान के पास के लोगोें ने बताया कि दुकान का शटर टूटा है। सुनील खत्री ने दुकान में जाकर देखा तो आठ कीमती मोबाइल दुकान से गायब थे। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल व नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देश पर उरला थाने की पुलिस ने मोबाइल चोर को पकड़ने के लिए मुखबिर को लगाया था।

वहीं पुलिस ने चोरी की घटना का राजफाश करने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी से फुटेज को खंगाला था। सीटीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुखबिर को चोर का पता लगाने के लिए लगाया था। पुलिस दुकान में काम करने के बाद काम छोड़ने वालों को संदिग्ध मानकर चल रही थी। दुकान पर काम छोड़ चुके कर्मचारियों के संबंध में भी तस्दीक पुलिस कर रही थी।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर जानकारी मिली की कबीर नगर के सोनडोंगरी स्थित बीएसयूपी कालोनी निवासी संजय गुप्ता एवं लक्ष्मण ध्रुव एवं एक अन्य नाबालिग जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल में निरुद्ध रह चुके हैं, उनको घटना स्थल के आसपास देर रात्रि संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। पुलिस ने अपचारी बालक से पांच मोबाइल और उसकी मोटरसाइकिल बरामद किया। जबकि अन्य दोनों आरोपित फरार हैं। पुलिस पतासाजी में जुटी है।

Related Articles

Back to top button