ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

मोहन मरकाम ने कहा महंगाई के खिलाफ छत्तीसगढ़ में चलाया जा रहा जनजागरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकान ने कहा केंद्र सरकार की नीतियोें से देश की जनता महंगाई का सामना कर रही है। उन्होंने कहा मोदी सरकार के सात साल के शासन में खाने के सामानों के दाम आसमान छू रहा है। इससे आम जनता कराह रही है। वहीं छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि महंगाई बढ़ने का कोई कारण नहीं है। इसके लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार है। पुनिया ने कहा केंद्र सरकार के 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम करने पर भी कई राज्यों में पेट्रोल व डीजल का दाम 100 रुपये से ज्यादा है । वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम किया है।

हर चीज़ों कि बढ़ रही हैं कीमतें

पीएल पुनिया ने कहा यूपीए सरकार की तुलना में मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई अधिक बढ़ी है। नोटबंदी से अर्थव्यावस्था डगमगाई जो अब तक पटरी पर नहीं आ सकी। यूपीए सरकार में एक्साइज ड्यूटी पेट्रोल में 9 रुपये 30 पैसे थी, अब 23 रुपये 28 पैसे है। इसी तरह डीजल में यूपीए सरकार के समय एक्ससाइज ड्यूटी 3 रुपये 46 पैसे थी जो अब बढ़कर 28 रुपये 37 पैसे है।

यूपीए सरकार अपने कार्यकाल में साल भर में 99 हज़ार करोड़ एक्ससाइज ड्यूटी वसूल करती थी। जबकि एनडीए सरकार 4 लाख 91 हज़ार करोड़ रुपये प्रति प्रतिवर्ष वसूल कर रही है। पिछले 7 सालों में केंद्र सरकार ने 25 लाख करोड़ रुपये एक्ससाइज ड्यूटी वसूल किए। उन्होंने कहा कोरोना काल में भी एक्साइज ड्यूटी से पैसे वसूलते रहे। कच्चे तेल में की कीमतें कम हुई भी तो भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते गए।

Related Articles

Back to top button