ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

10 घंटे तक एटीएम में नहीं है नकदी तो कीजिए शिकायत, बैंक पर लग सकता है कि 10 हजार रुपये जुर्माना

रायपुर। भारतीय रिजर्व बैंक ने उपभोक्ताओं के हितों के लिए बैंकों पर जुर्माना लगाने का प्रस्ताव किया है। इसके तहत अगर किसी बैंक का एटीएम 10 घंटे तक खराब रहता है और उसमें कैश नहीं है। इस पर आरबीआइ उस बैंक पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगा सकता है। बताया जा रहा है कि पिछले महीने एक अक्टूबर से यह नियम भी लागू हो गया है।

पैसों के लेन-देन के लिए अब बैंकों का आटोमेटिक टेलर मशीन (एटीएम) बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में अगर बैंकों का एटीएम मशीन खराब है तो उपभोक्ताओं की परेशानी काफी बढ़ जाती है। बहुत से ऐसे क्षेत्र है, जहां एटीएम खराब पड़े रहते हैं, लेकिन कोई उस पर ध्यान नहीं देता। ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह बहुत अच्छी खबर है। अगर किसी बैंक के एटीएम में महीने में 10 घंटे तक नकदी नहीं है और उपभोक्ता इसकी शिकायत करता है तो आरबीआइ उस बैंक पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगा सकता है।

बैंक सौंपेंगे रिपोर्ट

आरबीआइ के इस आदेश में कहा गया है कि बैंक हर महीने के पांचवें दिन एक रिपोर्ट सौंपेंगे। इस रिपोर्ट में बताया जाएगा कि उसके एटीएम कितने घंटे बिना नकदी रहे। उपभोक्ता इसकी शिकायत आरबीआइ के फेसबुक या टि्वटर हैंडल पर भी कर सकते हैं।

गार्ड नहीं रहने से होती है परेशानी

एटीएम पर सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती बैंक की ओर से की जाती है। एटीएम पर गार्ड नहीं रहने से पैसा निकालने वालों को यह जानकारी ही नहीं मिल पाती है कि एटीएम में कैश है कि नहीं। जिन एटीएम पर गार्ड होते हैं वहां पर अगर एटीएम में खराबी आ जाती है तो तख्ती लिख कर लटका देते हैं जिससे पैसे निकालने वालों को जानकारी मिल जाती है।

Related Articles

Back to top button