ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
देश

दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को लगेगा 16 करोड़ का इंजेक्शन, कोल इंडिया उठाएगा खर्च

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 23 महीने की मासूम सृष्टि को अब जल्द राहत मिल सकती है। उसके इलाज का रास्ता साफ़ हो गया है। दरअसल एसईसीएल कर्मी की बेटी को बचाने के लिए कोल इंडिया ने 16 करोड़ रुपए के इंजेक्शन लगाने की स्वीकृति दे दी है।

बता दें कि एसईसीएल के कोरबा स्थित दीपका क्षेत्र में ओवरमैन सतीश कुमार रवि की बेटी सृष्टि दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्कूलर एट्रोफी टाइप-2 से ग्रसित हैं। मासूम का दिल्ली के एम्स में उपचार चल रहा है। इस बीमारी के इलाज के लिए सिर्फ अमेरिका द्वारा अनुमोदित एक इंजेक्शन है। वहीं, इस इंजेक्शन के प्रभाव और सुरक्षा के संबंध में पर्याप्त आंकड़े नहीं हैं। इस इंजेक्शन को भारत सरकार के अनुमोदन की भी प्रतिक्षा है।

इसके लिए इंजेक्शन की कीमत आड़े आ रही थी। दवा की कीमत 16 करोड़ रुपए है। कई प्रयासों के बावजूद भी एसईसीएल कर्मी का परिवार और स्वयंसेवी संगठन जरूरी राशि इकट्ठा नहीं कर पा रहे थे।

इस पर एसईसीएल प्रबंधन को इलाज में मदद के लिए पत्र लिखा गया। इस पर एसईसीएल ने पहल करते हुए कोल इंडिया से इस संबंध में अनुमति मांगी। एसईसीएल के प्रस्ताव पर कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने बुधवार को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके बाद अब मासूम के इलाज का रास्ता साफ हो गया है। एसईसीएल की पहल पर जल्द ही विदेश से इंजेक्शन मंगाकर सृष्टि का उपचार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button