ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
देश

वाराणसी में देव दीपावली पर इस बार भी होगा लेजर शो, दीप जलाने के लिए 120 समितियों को दी जिम्‍मेदारी

वाराणसी। देवदीपावली के मौके पर इस बार दीप जलाने के साथ ही लेजर का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए बुधवार चेतसिंह घाट पर तैयारी को परखा गया। अब देव दीपवाली के आयोजन के एक दिन बाद अब प्रत्येक वर्ष महोत्सव के आयोजन से जुड़ी समितियों का सम्मान समारोह व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ करेगा। इस वर्ष 12 लाख दियों को प्रज्ज्वलित करने के लक्ष्य के लिए सभी 120 समितियों को एक- एक हजार दिए तथा तेल वितरित किये जा रहे हैं।

देव दीपावली की तैयारियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग का सहयोग कर रही समितियों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। यह समितियां घाटों, नगर में स्थित कुंडों व तालाबों पर दीप प्रज्ज्वलित करेंगी। पर्यटन मंत्री ने कहा, “पंचगंगा घाट से शुरु हुआ कार्यक्रम आज सभी घाटों पर आयोजित किया जाता है। गत वर्ष इस इवेंट में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने के चलते यह एक विश्वव्यापी इवेंट बन चुका है। हालत यह है कि नगर के सभी होटल व नावें बुक हो चुकी हैं। 2018 से पूर्व इस आयोजन को कोई सरकारी सहयोग नहीं मिलता था लेकिन अब माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार कि अब उनके नेतृत्व में ऐसे आयोजनों में सरकार भी अपनी सहयोगी की भूमिका निभा रही है।”

मंत्री ने घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष से अब देव दीपवाली के आयोजन के एक दिन बाद अब प्रत्येक वर्ष महोत्सव के आयोजन से जुड़ी समितियों का सम्मान समारोह व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ करेगा। बैठक में मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को समन्वय बनाकर तैयारियों को युद्धस्तर पर अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखा जाए ताकि उनको इस महोत्सव का अद्वितीय व अलौकिक आंनद प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो।

मंत्री डा तिवारी ने समितियों से कहा कि वे कोई भी समस्या होने पर अविलंब उनसे व्यक्तिगत सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्वयं घाटों पर उतर कर स्थलीय निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घाट पर सुरक्षा चाक चौबंद रहे, लेकिन किसी भी श्रद्धालु को सुरक्षा के नाम पर कष्ट न पहुंचाया जाए। सभी कुंड तालाबों पर लगे फव्वारे और लाइटिंग एक दिन के अंदर ही चेक करके चालू हालत में रखी जाए। बता दें इस वर्ष 12 लाख दियों को प्रज्ज्वलित करने के लक्ष्य के लिए सभी 120 समितियों को एक- एक हजार दिए तथा तेल वितरित किये जा रहे हैं।  बैठक में वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल, केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के अध्यक्ष वागीश दत्त मिश्रा व क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button