ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
विदेश

अमे‎रिका ने जापान और साउथ कोरिया से मिलाया हाथ, घातक ‎मिसाइल की तैनात

वॉशिंगटन। नॉर्थ कोरिया के खिलाफ अमेरिका ने बड़ा कदम उठाते हुए साउथ कोरिया और जापान के साथ हाथ मिला लिया है। इसकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसे अमेरिकी सेना ने जारी किया है। तस्वीर को नॉर्थ कोरिया के खिलाफ त्रिपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। पहली बार दक्षिण कोरियाई, अमेरिकी और जापानी पनडुब्बी के कमांडर एक अमेरिकी परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी पर सवार नजर आ रहे हैं। यूएस सेना के अनुसार, पनडुब्बी पर, वरिष्ठ अधिकारियों ने पोत की क्षमता का जायजा लिया था। परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी 12,000 किलोमीटर की रेंज वाली ट्राइडेंट  डी 5 मिसाइलों से लैस है। बता दें कि हाल ही अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया को सबक सिखाने के लिए एक बड़ी चाल चली है। साउथ कोरिया की धरती पर अमेरिका की सबसे घातक ट्राइडेंट मिसाइल को तैनात करने का फैसला किया है। अमेरिका की ट्राइडेंट मिसाइल, दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइलों में एक है। ये मिसाइल न्यूक्लियर हमला करने में सक्षम है।
एक मी‎डिया रिपोर्ट के मुताबिक बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी पर सवार तीन अधिकारियों की कई तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीर में दक्षिण कोरियाई नौसेना की पनडुब्बी सेना के रियर एडमिरल ली सू-यूल, अमेरिकी पनडुब्बी के कमांडर रियर एडमिरल रिक सेफ और जापानी पनडुब्बी के कमांडर वाइस एडमिरल ततेकी तवारा नजर आ रहे हैं। ये तीनों देश सिक्योरिटी कोऑर्डिनेशन को तेजी से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि हाल ही में नॉर्थ कोरिया ने कई खतरनाक हथियारों का परीक्षण कर परमाणु और मिसाइल हमले के खतरों को हवा दी है। 

Related Articles

Back to top button