ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

लाड़ली बहनों को भाजपा का संदेश – आधार कार्ड समग्र आइडी न दें कांग्रेस करेगी दुरुपयोग

भोपाल। कांग्रेस की नारी सम्मान योजना में महिलाओं से फार्म भरवाने के खिलाफ भाजपा ने एक वीडियो संदेश जारी किया है, इसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। वीडियो में महिलाओं से कहा गया है कि आप इस योजना के झांसे में न आएं, ऐसी कोई योजना अस्तित्व में ही नहीं है।

उन्हें यह भी समझाया जा रहा है कि आपका मोबाइल नंबर, समग्र आइडी और आधार कार्ड का कांग्रेस दुरुपयोग करेगी, इसे उन्हें न दें। फार्म भरवाकर आपके डेटा को बेच दिया जाएगा। इससे आप ठगी की शिकार हो सकती हैं। आपका अकाउंट खाली हो सकता है।

ठगों के फर्जीवाड़े से बचिए

प्रसारित हो रहे वीडियो में जनता को ठगों के फर्जीवाड़े से सावधान रहने की नसीहत दी जा रही है। वीडियो में कहा जा रहा है कि आधार कार्ड, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर अंजान व्यक्ति को मिल जाए, तो वह इसका गलत इस्तेमाल भी कर सकता है।

नारी सम्मान योजना के नाम पर कांग्रेस प्रदेशभर में जिस आवेदन को भरवा रही है, इस नाम की कोई योजना ही नहीं है, लेकिन 1500 रुपये का लालच दिखाकर महिलाओं से आधार, समग्र आइडी, मोबाइल नंबर जैसी गोपनीय जानकारी ली जा रही है। जब योजना ही नहीं है, तो इन जानकारियों को मांगने की वजह क्या है।

ये आपको लूटने की तैयारी है। यह गोपनीय जानकारी इंटरनेट के डार्क वर्ल्ड में ऊंचे दामों पर बिकती है। पहले यह जानकारी हैकर्स को बेची जाएगी और फिर हैकर्स आपके बैंक खाते को खाली कर सकते हैं। ये सफल योजना की नकल है। क्यों चुनाव के ऐन पहले इन ठगों की बत्ती जली है। खुद सोचिए, समझिए और परखिए।

महिलाओं से कांग्रेस नौ मई से भरवा रही आवेदन पत्र

कांग्रेस ने दावा किया है कि प्रदेश में सरकार बनने पर पार्टी नारी सम्मान योजना लागू करेगी। इसमें महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह और पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलिंडर दिया जाएगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में नौ मई से आवेदन भरवाए जा रहे हैं।

इसकी शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा क्षेत्र में महिला सम्मेलन से की, वहीं सभी जिला मुख्यालयों पर वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में महिलाओं से प्रतिदिन आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में शिवराज सरकार ने लाड़ली बहना योजना लागू की है। इसमें 23 वर्ष से 60 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके लिए एक करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीयन कराया है। दस जून को सरकार इनके बैंक खातों में राशि जमा कराएगी।

इनका कहना है

भाजपा के हथकंडों से प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। जनता मन बना चुकी है। भाजपा अपने खिलाफ माहौल देखकर बौखला रही है इसलिए उल्टी-सीधी हरकतें कर रही है।

– केके मिश्रा अध्यक्ष मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग।

Related Articles

Back to top button