ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
मध्यप्रदेश

प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा जाटों का इतिहास तेजाजी कल्याण बोर्ड का होगा गठन सीएम शिवराज ने किया ऐलान

भोपाल। शहर के भेल दशहरा मैदान पर आज जाट समाज का महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्‍मेलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्‍या में जाट समुदाय के लोग जुटे हैं। सम्‍मेलन में मुख्य अतिथि केे तौर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले कन्या पूजन किया। कार्यक्रम के मंच पर सीएम के साथ प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, अभय सिंह चौटाला, विक्रम वर्मा मौजूद हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ भी सम्‍मेलन में पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान जाट समुदाय के प्रतिनिधियों ने सीएम को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में तेजाजी कल्याण बोर्ड का गठन, तेजाजी की जयंती पर सामूहिक अवकाश। चुनाव में भाजपा जाट समाज के 10 लोगों को टिकट दे। ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षित करें। जाटों का इतिहास पाठ्यक्रम में शामिल करें जैसी मांगें शामिल हैं।

सीएम शिवराज ने कहा कि सच्चा देशभक्त और निर्भीक जाट समाज है। वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड का गठन और एक दिन का ऐच्‍छिक अवकाश घोषित करेंगे। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में परीक्षण कर भूमि देंगे। चुनाव में जाट समुदाय के लोगों को टिकट देने की मांग पर सीएम शिवराज ने कहा कि टिकट देने में मैं असमर्थ हूं। ये पार्टी का निर्णय रहता है। स्कूलों में जाटों का इतिहास पढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button