ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ में शहर के बीचों बीच डिवाइडर से टकराकर ट्रक में लगी आग धू-धू कर जला

टीकमगढ़। टीकमगढ़ में मंगलवार सुबह गेहूं से भरा हुआ ट्रक शहर के बीचों बीच सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गया। जिससे ट्रक में आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रक धू धू कर जलने लगा। हालांकि मौके पर समय से फायरब्रिगेड नहीं पहुंची थी। इस वजह से सड़क के बीचों बीच ट्रक जलता रहा। आग से ट्रक का ड्राइवर भी झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है

घटनाक्रम के मुताबिक ट्रक गल्ला मंडी से गेहूं लादकर रेलवे स्टेशन पर अनलोड होने के लिए जा रहा था। शहर के बीचों बीच से निकलते समय अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवायडर से टकरा गया और पलट गया। पलटने के बाद ट्रक में आग लग गई। आग तुरंत भड़क गई। इस वजह से ट्रक के ड्राइवर को भी निकलने में परेशानी हुई और वह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है

Related Articles

Back to top button