ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
मध्यप्रदेश

उज्जैन में नशे में चूर बदमाशों ने मचाया उत्पात वाहनों के कांच तोड़े राहगीरों को पीटा

उज्जैन। मक्सी रोड स्थित पंवासा में सोमवार रात को दो दर्जन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने राह से गुजरने वाले दो पहिया, चार पहिया वाहनों के निशाना बनाकर तलवार, डंडे और पत्थर मारकर कांच तोड़ दिए। करीब 20 से 25 वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। इसके अलावा चालकों के साथ भी मारपीट की। इससे मक्सी रोड पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घबराए लोग थाने पहुंचे थे।

शराब के नशे में मचाया उत्पात

बदमाशों ने डायल 100 वाहन के टायर पर भी चाकू मारे। सूचना मिलने पर भारी पुलिस फोर्स पंवासा पहुंचा। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे पंवासा स्थित प्रताप नगर कलाली के समीप 15 से 20 बदमाशों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने मार्ग से गुजरने वाले प्रत्येक वाहनों को निशाना बनाया। बदमाशों ने तलवार, चाकू, डंडे और पत्थर मारकर वाहनों के कांच तोड़ दिए। इसके अलावा चालकों के साथ भी मारपीट की गई।

वाहनों पर फेके पत्थर

कायथा निवासी प्रभुप्रतापसिंह पत्नी मंजूबाई के साथ कार से उज्जैन आ रहे थे। उसी दौरान उनकी कार पर एक बदमाश ने तलवार मार दी, वहीं उनकी पत्नी पत्थर लगने से घायल हो गई। इसके अलावा संजय नागर, आलोक नागर के ई रिक्शा के कांच फोड़े गए, वहीं ओमप्रकाश निवासी जवासिया की बाइक, नासिर निवासी शकरपुर की बाइक भी फोड़ दी।

पुलिस पर भी हमला, एक गिरफ्तार

बदमाशों के उत्पात की सूचना मिलने पर डायल 100 वाहन से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। गुंडों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। हालांकि एक बदमाश भूरा ठाकुर निवासी बजरंग नगर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सुनील और गणपत नाम के गुंडों के भी नाम सामने आए हैं। इधर वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने से नाराज लोगों ने पंवासा थाने पर जमकर हंगामा मचाया।

आक्रोशित लोगों ने मक्सी रोड पर चक्काजाम का भी प्रयास किया, हालांकि पुलिस ने सभी को समझाइश देकर मामला शांत करवाया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसपी बोले सख्त कार्रवाई होगी

एसपी सचिन शर्मा ने बताया एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button