ब्रेकिंग
राजमुंदरी सामूहिक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, मां-... महाराष्ट्र कार्य संचालन नियम 2026 संशोधित: CM किसी भी विभाग से मंगा सकेंगे फाइलें, मुख्य सचिव को भी ... पानीपत के सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष में बीमार महिला से छेड़छाड़, पीजीआई में मौत हरिद्वार कांवड़ मेले में डीजे के शोर से भारी ध्वनि प्रदूषण, तीर्थनगरी छोड़ भागे पक्षी अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी केस: ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की अंतिम रिपोर्ट, पूर्व ट्रस्टी के दो करीबिय... आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई: जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस... देश में मॉनसून का विकराल रूप: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से कई राज्यों में भारी बारिश, IMD का अ... सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात...
खेल

पृथ्वी शॉ की हुई टेस्ट टीम में वापसी, बड़ौदा के खिलाफ खेलेंगे रणजी मुकाबला

मुंबई। भारतीय टेस्ट टीम के युवा ओपनर पृथ्वी शॉ ने हाल ही में 8 महीने के प्रतिबंध के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। पृथ्वी ने शानदार खेल दिखाते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से तीन अर्धशतक जमाया था और अब उनको मुंबई की रणजी टीम में भी शामिल कर लिया गया है। मंगलवार को मुंबई की 15 सदस्यीय टीम जारी की गई जिसमें पृथ्वी और टीम इंडिया के टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम शामिल है।

मुंबई की टीम को पहला मुकाबला बड़ौदा की टीम के साथ खेलने है। मंगलवार को रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम की आधिकारिक घोषणा की गई। मिलिंद रागे की अध्यक्षता में एड होक सलेक्शन पैनल ने सोमवार को टीम का चयन किया था

रिकॉर्ड 41 बार की रणजी चैंपियन मुंबई को 9 दिसंबर को पहले मुकाबले में बड़ौदा के खिलाप खेलना है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी जबकि अनुभवी विकेटकीपर अदित्य तरे को उप कप्तान बनाया गया है।

पृथ्वी की बैन के बाद शानदार वापसी

डोप टेस्ट में फेल होने के बाद पृ्थ्वी पर 8 महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। नवंबर में उनका यह प्रतिबंध खत्म हुआ है और उनको टी20 लीग सैयद मुश्ताक अली में खेल रही मुंबई की टीम में जगह दी गई। पृथ्वी ने 5 मैचों में 48 की औसत के कुल 240 रन बनाए जिसमें 3 अर्धशतकीय पारी शामिल थी।

भारतीय टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों के टीम में होने की वजह से मुंबई काफी मजबूत नजर आ रही है। अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर और धवल कुलकर्णी जैसे खिलाड़ी टीम इंडिया की तरफ से खेल चुके हैं।

मुंबई की रणजी टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अदित्य तरे (उप कप्तान), अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, जय विस्टा, शुभम रंजना, आकाश पारकर, सरफराज खान, शम्स मुलानी, विनायक भईर, शार्थक अत्तर्डे, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, धवल कुलकर्णी और एकनाथ केरकर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button