ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
देश

अगर नरसिम्हा राव मान लेते गुजराल की सलाह, नहीं होते 84 सिख विरोधी दंगेः मनमोहन सिंह

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर बड़ी बयान दिया है। मनमोहन सिंह ने कहा कि अगर उस समय के गृहमंत्री नरसिम्हा राव ने इंद्र कुमार गुजराल की सलाह मान ली होती तो 1984 के सिख दंगे नहीं होते। पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की 100वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मनमोहन सिंह ने यह सारी बातें कही। मनमोहन सिंह ने कहा कि इंद्र कुमार गुजराल ने 1984 के सिख दंगे रोकने के लिए सेना को तैनात करने की सलाह दी थी लेकिन नरसिम्हा राव ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया

मनमोहन सिंह ने कहा कि सिख दंगा भड़कने की रात को गुजराल ने तत्कालीन गृहमंत्री नरसिम्हा राव से मुलाकात की थी और बताया था कि हालात बेहद गंभीर है। गुजरात उस स्थिति को लेकर काफी चिंतित थे। उन्होंने राव को सलाह दी कि सरकार को जल्द से जल्द सेना को बुलाना चाहिए और तैनात करना चाहिए लेकिन तत्कालीन गृहमंत्री ने गुजराल की नहीं सुनी।

मनमोहन सिंह ने कहा कि अगर नरसिम्हा राव गुजराल की सलाह मान जाते तो 1984 का सिख नरसंहार टाला जा सकता था। बता दें कि इंद्र कुमार गुजराल 21 अप्रैल 1997 से लेकर 19 मार्च 1998 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button