ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में चिदंबरम! आज मीडिया से करेंगे बात

आईएनएक्स मीडिया मामले में करीब 106 दिन तिहाड़ जेल में बिताने के बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को रिहाई मिल गई है। वीरवार को ए​क नई शुरूआत करते हुए वह राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वह आगे की रणनीति को लेकर भी मीडिया से बात करेंगे। माना जा रहा है कि वह अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेर सकते हैं।

दरअसल पूर्व वित्त मंत्री तिहाड़ जेल में बंद रहने के बावजूद भी अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार को घरने में पीछे नहीं रहे। वह आए दिन ट्विटर के जरिए सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे में बाहर आकर वह भाजपा पर हमले तेज क​र सकते हैं। जेल से बाहर आने के बाद, चिदंबरम ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने 106 दिनों के बाद आजादी की हवा में कदम रखा और सांस ली।

गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति आर. भानुमति की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने बुधवार को 74 वर्षीय पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री को जमानत दे दी। सीबीआई ने 21 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में 16 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button