ब्रेकिंग
मैंने किया टी-20 का आविष्कार… राम रहीम के दावे सुनकर उड़ जाएंगे होश कानपुर: ‘पुलिस वाला है, इसे जान से मार दो’, दरोगा पर टूट पड़े खनन माफिया, पीडित को FIR दर्ज कराने मे... ‘…तो बच जाती अयोध्या की दलित बेटी’, आंखें फोड़ीं, हड्डियां तोड़ीं, बिना कपड़ों के मिली लाश; हैवानियत... ऑनलाइन हुआ प्यार, अब अमेरिकी लड़की ने यूपी के लड़के से रचाई शादी… दुल्हन को देखने के लिए उमड़ी भीड़ महाकुंभ भगदड़ में हजारों लोग मारे गए, लाशें गंगा में बहाई गईं: सपा सांसद रामगोपाल यादव लड़का एक दावेदार दो! शादी में पहुंचकर महिला ने दूल्हे को बताया अपना पति, फिर.. महाकुंभ भगदड़ में हजारों लोग मारे गए, लाशें गंगा में बहाई गईं: सपा सांसद रामगोपाल यादव 2 राज्यों में चुनाव, बजट से ‘वोट दांव’… दिल्ली में ‘नहले पर दहला’, बिहार में बहार दिल्ली में चुनाव के बीच कांग्रेस ने बनाया ‘EAGLE’ ग्रुप, वोटिंग से जुड़ी गड़बड़ियों की करेगा जांच इजराइली सेना के कब्जे से लड़ने चले लेबनानी नागरिक, फिर शुरू किया रिटर्न मार्च

ससुर-दामाद में ही पत्थरबाजी… शादी में साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, अचानक दोनों भिड़ गए

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शराब का जाम छलका रहे एक ससुर दामाद के बीच हुए झगड़े में कई घरों में खिड़कियों के कांच टूट गए. वहीं शादी समारोह का पूरा माहौल कुरुक्षेत्र में बदल गया. घटना ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र का है. सूचना मिलने पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया. हालांकि बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया और इसे पारिवारिक विवाद बताकर पुलिस से कोई कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया. इसके बाद पुलिस ने भी दोनों पक्षों को जाने दिया है.

जानकारी के मुताबिक कंपू थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी स्थित हरिजन बस्ती में बारात आई थी. शादी समारोह के दौरान ही एक ससुर और दामाद एक साथ बैठकर शराब पीने लगे. बताया जा रहा है कि नशा चढ़ने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों मारपीट करने लगे. इतने में दोनों पक्षों की ओर से कुछ लोग और इस झगड़े में कूद पड़े. इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया. इसकी वजह से शादी समारोह में जुटे लोग इधर उधर भागने लगे. वहीं पूरा समारोह लड़ाई के मैदान में बदल गया.

बस्ती में फैली दहशत

बताया जा रहा है कि इस झगड़े में हुए पथराव की वजह से आसपास के कई घरों की खिड़कियों में लगे कांच टूट गए. वहीं मौके पर खड़ी करीब आधा दर्जन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं. देर रात हुए इस घटनाक्रम की वजह से बस्ती में दहशत फैल गई. यहां रहने वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया और थाने ले आई. हालांकि यहां दोनों पक्षों ने आपस में बातकर समझौता कर लिया.

वायरल हो रहा सीसीटीवी फुटेज

इसके बाद पुलिस ने भी बिना किसी कार्रवाई के दोनों पक्षों को रिहा कर दिया. इसी बीच घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सोशल मीडिया में वायरल होने लगी. इस वीडियो पर पुलिस ने बयान दिया है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है. यदि घटनाक्रम से जुड़ा कोई व्यक्ति शिकायत देता है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी.

मैंने किया टी-20 का आविष्कार… राम रहीम के दावे सुनकर उड़ जाएंगे होश     |     कानपुर: ‘पुलिस वाला है, इसे जान से मार दो’, दरोगा पर टूट पड़े खनन माफिया, पीडित को FIR दर्ज कराने में लगे दो दिन     |     ‘…तो बच जाती अयोध्या की दलित बेटी’, आंखें फोड़ीं, हड्डियां तोड़ीं, बिना कपड़ों के मिली लाश; हैवानियत की कहानी     |     ऑनलाइन हुआ प्यार, अब अमेरिकी लड़की ने यूपी के लड़के से रचाई शादी… दुल्हन को देखने के लिए उमड़ी भीड़     |     महाकुंभ भगदड़ में हजारों लोग मारे गए, लाशें गंगा में बहाई गईं: सपा सांसद रामगोपाल यादव     |     लड़का एक दावेदार दो! शादी में पहुंचकर महिला ने दूल्हे को बताया अपना पति, फिर..     |     महाकुंभ भगदड़ में हजारों लोग मारे गए, लाशें गंगा में बहाई गईं: सपा सांसद रामगोपाल यादव     |     2 राज्यों में चुनाव, बजट से ‘वोट दांव’… दिल्ली में ‘नहले पर दहला’, बिहार में बहार     |     दिल्ली में चुनाव के बीच कांग्रेस ने बनाया ‘EAGLE’ ग्रुप, वोटिंग से जुड़ी गड़बड़ियों की करेगा जांच     |     इजराइली सेना के कब्जे से लड़ने चले लेबनानी नागरिक, फिर शुरू किया रिटर्न मार्च     |