ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

लहसुन-अदरक भी उतरे महंगाई के मैदान में, दाम पहुंचे 200 रुपए के पार

नई दिल्लीः दिल्ली में प्याज, अदरक और लहसुन की कीमतों ने लोगों के खाने के जायके को बिगाड़ कर रख दिया है। ज्यादातर लोग सब्जी बनाने के दौरान प्याज व लहसुन का इस्तेमाल सोने की तरह कर रहे हैं। प्याज का दाम 100 रुपए किलो तक पहुंचने के बाद अब लहसुन 200 और अदरक 100 रुपए के प्रति किलो के हिसाब से लोकल मंडियों में बिक रहा है। वहीं कुछ हरी सब्जियों को छोड़कर बाकियों के दाम अब भी 40 रुपए प्रति किलो के पार हैं।

हरी सब्जियों की कीमतें भी चढ़ीं
दिल्ली की लोकल सब्जी मंडियों में जहां प्याज की कीमत कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं लहसुन, अदरक के दाम भी प्याज से मुकाबला कर रहे हैं। प्याज 80-100 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं लहसुन 200-220 और अदरक 100-120 रुपए किलो बिक रहा है। हरी सब्जियों की बढ़ी कीमतों से फिलहाल राहत नहीं मिल रही है। मूली, घीया को छोड़कर बाकी सब्जियां 40 रुपए के पार हैं। कई सब्जियां तो 60 के पार हैं। इसका असर सीधे लोगों के बजट पर पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button