ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
टेक्नोलॉजी

एन्ड्रॉयड यूजर्स के लिए नया खतरा Daam वायरस चुरा सकता है आपके कॉन्टैक्ट डिटेल्स

Virus Alert: अगर आप स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं और ये Android फोन है, तो आपको सावधान रहने की जरुरत है। नेशनल साइबर सिक्योरिटी एजेंसी (CERT-In) ने एन्ड्रॉयड फोन्स में एक नये वायरस के अटैक का खतरा जताया है। बता दें कि ये एजेंसी फिशिंग और हैकिंग समेत ऑनलाइन हमलों से साइबर स्पेस की सुरक्षा करने वाली फेडरल टेक्नोलॉजी शाखा है। एजेंसी की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक आपके फोन में ‘दाम’ (Daam) नाम का एक मालवेयर के हमले का खतरा मंडरा रहा है। यह मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड, कॉन्टैक्ट डिटेल्स, फोन की हिस्ट्री और कैमरा जैसे संवेदनशील डेटा को हैक कर सकता है। एजेंसी ने इसे लेकर सभी को सावधान रहने की सलाह दी है।

कितना खतरनाक है वायरस?

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी ‘CERT-In’ ने बताया कि ये वायरस एंटी वायरस प्रोग्राम से बच निकलने और लक्षित उपकरणों में रैनसमवेयर का हमला करने में भी सक्षम है। डिवाइस में पहुंच जाने पर यह मालवेयर डिवाइस की सुरक्षा जांच से बच निकलने की कोशिश करता है और इसमें सफल हो जाने के बाद वह संवेदनशील डेटा चुराने, मोबाइल में की गई एक्टिविटी को जानने और कॉल रिकॉर्ड जानने की परमिशन लेने की कोशिश करता है। ‘दाम’ फोन कॉल रिकॉर्ड करने, कॉन्टैक्स लिस्ट को हैक करने, कैमरे का एक्सेस, डिवाइस के पासवर्ड में बदलाव करने, स्क्रीनशॉट लेने, SMS चुराने, फाइल को डाउनलोडन/अपलोड करने जैसी दूसरी कई एक्टिविटी कर सकता है।

कैसे करें बचाव?

एजेंसी ने कहा कि इसे थर्ड पार्टी वेबसाइटों या अविश्वसनीय/अज्ञात सोर्स से डाउनलोड किए गए ऐप्लिकेशन के जरिए डिस्ट्रिब्यूट किया जाता है। इसलिए एजेंसी ने ‘‘अनऑथराइज्ड वेबसाइट’’ में जाने और ‘‘अनऑथराइज्ड लिंक’’ पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button