ब्रेकिंग
Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे... Bairgania Police Action: तकिया टोला में मची चीख-पुकार, एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा; पुलिस जांच में... Sahil Wakode Case Update: परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर पकड़े गए थे छात्र, परिवार ने लगाए... CBI Trap Case Mumbai: CPWD कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा 50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाया ग्रुप ... Bastar Flood News: राहत शिविर बंद होने पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला, कहा- प्रशासन और सरकार प... Manendragarh Jila Samachar: कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण और सिद्धबाबा धाम में पूजा-अर्चना, विकास ... Surajpur News: बीजापुर में जवान विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने आत्महत्या से किय... Bhilai News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने युवाओं को दी सीख, कहा- शॉर्टकट से नहीं मि... Bastar Development Model: छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार की योजनाओं पर मंथन, सीएम साय ने की दिग्गजों स...
देश

पाम बेलाजियो में युवती की आठवीं मंजिल से गिरकर हुई थी मौत क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच

रायपुर। रायपुर के पाश कालोनी में शुमार पंडरी थाना क्षेत्र के पाम बेलाजियो के आठवीं मंजिल से गिरकर भोलेश्वरी बघेल उर्फ भोली (24) की संदिग्ध मौत मामले में अब क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। विशेष टीम का गठन किया किया गया है। कारोबारी सिद्धार्थ व उनके परिवार के सदस्यों के अलावा उनके घर में काम करने वाले पूर्व कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है। सबसे अलग-अलग पूछताछ की जाएगी। गुरुवार को एक टीम पूछताछ करने पहुंची। वहीं पीएम रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। इधर घटना की फोरेंसिक रिपोर्ट जल्द मांगी गई है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को आठवें माले से युवती की संदिग्ध परिस्थति में मौत हुई थी। उस बालकनी की बाउंड्री वाल चार फीट ऊंची है। कूदने के लिए दीवार पर चढ़ने टेबल या सीढ़ी घटनास्थल से नहीं मिली। इसी वजह से भी शक गहरा गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को ऐसा कोई क्लू भी नहीं मिला है, जिससे साबित हो कि युवती को धक्का दिया गया है। इधर स्वजनों का आरोप है कि युवती को धक्का दिया गया है। पुलिस ने घर के सदस्यों का भी बयान लिया है।

पूर्व कर्मचारियों से पूछताछ

मृतका भोली कारोबारी सिद्धार्थ के घर काम करती थी। उनके यहां काम करने वाले कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ दी थी। डेढ़-दो माह पहले भोली साफ सफाई पर काम में लगी थी। वहीं चार दिन पहले वहां महिला कुक आई थी। पुलिस जांच कर रही है कि पुराने कर्मचारियों ने काम क्याें छोड़ा है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

रायपुर एएसपी अभिषेक माहेश्वरी का कहना है कि पाम बेलाजियो के आठवीं मंजिल से गिरकर युवती के मौत के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच शुरू कर दी है। एक टीम का गठन किया गया। पूछताछ की जा रही।

Related Articles

Back to top button