ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Election Petition: भवानीपुर चुनावी नतीजों के खिलाफ ममता बनर्जी पहुंचीं कलकत्ता हाई क... Ram Mandir Controversy: मंदिर में 1400 करोड़ के घोटाले का आरोप; कांग्रेस ने की हाई कोर्ट के जज से जां... Supreme Court on Bar Council: बार काउंसिल में महिलाओं के लिए 10% को-ऑप्शन; सुप्रीम कोर्ट ने दी निष्प... Manoj Bajpayee Acting Style: 'गवर्नर' से 'द फैमिली मैन' तक; क्या मनोज बाजपेयी एक ही तरह के किरदारों ... Jabalpur News: कलेक्टर के पैरों में गिरकर मां-बेटी ने लगाई न्याय की गुहार; दबंग पड़ोसियों से हैं परेश... Nagpur Crime News: नागपुर में शादीशुदा महिला के साथ रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; दो आरोपी... UP Assembly Election 2027: मायावती का मास्टर प्लान; ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए बसपा ने तेज की तै... Rajasthan Court Order: आगर-मालवा के दो थाना प्रभारियों समेत 90 पुलिसकर्मियों पर केस; कोर्ट ने की कड़... Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की तैयारी; क्या बिखर जाएगी उद्धव ठाकरे की पार्टी? Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मार...
मध्यप्रदेश

प्रियंका वाड्रा 10.30 बजे पहुंचेंगी जबलपुर सभा के पहले गौरीघाट में करेंगी नर्मदा पूजन

 जबलपुर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस का चुनावी बिगुल फूंकने संस्कारधानी आ रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे डुमना विमानतल पर पहुंचेंगी। यहां से वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगी। उनके आगमन को लेकर शहर में बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। मुख्य सड़क में प्रियंका और कांग्रेस नेताओं के पोस्टर-होर्डिंग से अटे पड़े हैं।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम

प्रियंका गांधी विशेष विमान से 10.40 पर डुमना विमानतल पहुंचेंगी। यहां से 10.40 पर वे हेलिकाप्टर द्वारा आयुर्वेदिक कालेज मैदान गौरीघाट के लिए रवाना होंगी। 10.45 पर वे गौरीघाट पहुंचेंगी। यहां 10.50 से 11.10 तक वे नर्मदा पूजन और चुनाव अभियान की शुरुआत पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। 11.10 पर सड़क मार्ग से वे भंवरताल उद्यान के लिए रवाना होंगी। 11.20 पर भंवरताल उद्यान में वे रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। यहां कुछ मिनट रूक कर वे शहीद स्मारक गोलबाजार स्थित सभास्थल के लिए रवाना होंगी। 11.30 पर वे सभास्थल पहुंचेंगी।

आमसभा के उपरांत वे एक बजकर 25 मिनट पर गोल बाजार से गौरीघाट हेलीपैड के लिए रवाना होंगी और डेढ़ बजे गौरीघाट हेलीपैड पहुंचकर डुमना विमानतल के लिए रवाना हो जाएंगी। दोपहर एक बजकर पैंतीस मिनट पर वे डुमना पहुंचकर वापस दिल्ली रवाना होंगी।

अट गया बैनर-पोस्टर से

प्रियंका का पहली बार जबलपुर आगमन हो रहा है। उनके स्वागत में पूरा शहर बैनर पोस्टर से अट चुका है। विशेष तौर पर जहां से प्रियंका का काफिला गुजरना है, वहां सड़क के दोनों ओर और रोड डिवाइडरों में फ्लेक्स लगाए गए हैं। इनमें प्रियंका के साथ राहुल गांधी और स्थानीय नेताओं की फोटो लगी हैं।

Related Articles

Back to top button