ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...
धार्मिक

सिंह राशि में प्रवेश करेंगे ग्रहों के सेनापति मंगल देव इन राशि वालों के लिए धनलाभ के प्रबल योग

 वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर से भविष्यवाणी की जाती है। इनमें मंगल देव का गोचर काफी अहम माना जाता है। मंगल ग्रह को शौर्य, वीरता, साहस, भूमि, रक्त और संपत्ति का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी मंगल की स्थिति बदलती है, इन क्षेत्रों के जुड़े लोगों पर इसका खासा प्रभाव पड़ता है। बता दें कि मंगल देव 7 जुलाई को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इससे कुछ खास राशियों के जातकों को बेहद शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। आइये जानते हैं कि किन राशियों के जातकों के लिए भाग्योदय के योग बन रहे हैं।

वृष राशि

मंगल ग्रह का गोचर वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल इस भाव के कारक हैं। साथ ही वह आपके सप्तम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय में आप मनचाहे वाहन की खरीद कर सकते हैं। भूमि या मकान खरीदने की तैयारी है, तो उसका भी योग बन रहा है. इस अवधि में आप अपनी सुख-सुविधा में वृद्धि करेंगे और परिवार के साथ सुखपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। इस दौरान माता का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कहीं से रुका धन आपको मिल सकता है।

सिंह राशि

इस राशि के लिए मंगल चतुर्थ और नवम के स्वामी हैं और इसी राशि में गोचर करनेवाले हैं। इस राशि के जातकों के लिए ये भाग्योदय का समय है। इस दौरान आप बहुत ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे। हर कार्य में आपका उत्साह दिखेगा और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसी में सफलता मिलेगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा और चतुर्थ भाव पर दृष्टि की वजह से भूमि, वाहन, संपत्ति की खरीद-बिक्री में लाभ हो सकता है। इस दौरान सूर्य आपके एकादश भाव में रहेंगे, इसलिए आकस्मिक धन लाभ की भी संभावना है।

धनु राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और धर्म का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। जो काम बहुत दिनों से रुके हुए थे, वो बनने लगेंगे। कार्यों की सिद्धि होगी। वहीं इस समय आपको काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही घर या परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए इस समय योग बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि

मंगल का यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं विदेश से व्‍यापार करने वालों को लाभ होगा। साथ ही आपके व्‍यापार में भी उन्‍नति के योग हैं। आपके कार्यक्षेत्र में काफी विस्‍तार हो सकता है। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है। आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, इसलिए इस यह गोचर आपको शुभ साबित हो सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button