ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
देश

उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद पिता के नहीं थम रहे आंसू, बोले- हैदराबाद जैसा मिले इंसाफ

उन्नावः उन्नाव रेप पीड़िता आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई और शुक्रवार देर रात सफदरजंग अस्पताल में उसने अंतिम सांस ली। बेटी की मौत के बाद पिता के आंसू थमते नजर नहीं आ रहे हैं। बुजुर्ग पिता ने गुहार लगाते हुए कहा कि जैसे हैदराबाद पुलिस ने एनकाउंटर में रेप के आरोपियों को दौड़ाकर गोली मारी थी, उसी तरह मेरी बेटी के दरिंदों को सजा मिलनी चाहिए। मौत का बदला सिर्फ मौत होता है।

पीड़ित पिता ने कहा ‘मेरे परिवार को रूपया पैसा नहीं चाहिए। मेरी बेटी को इंसाफ चाहिए। बेटी की मौत के गुनाहगारों को बगैर देर किए फांसी मिले या उन्हें दौड़ा कर गोली मार दी जाए।’ बुजुर्ग ने कहा कि उनके परिवार को आरोपी जान की धमकी सरेआम देते थे। मुकदमा वापस न लेने या मुंह खोलने पर जान से मारने और आग के हवाले करने की धमकी उनकी पुत्री और परिजनों को कई बार मिली।

उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी, लेकिन वे हर बार उन्हें टरका देते थे। उन्होंने कहा कि बेटी की मौत की खबर उन्हें समाचार पत्र से आज सुबह मिली। जिला अथवा पुलिस प्रशासन का कोई अधिकारी उन्हें इसकी सूचना देने नहीं आया। यहां तक की कोई नेता अथवा क्षेत्रीय विधायक भी उनके परिवार की खैरियत पूछने नहीं आया।

बता दें कि, बलात्कार पीड़िता की मौत के बाद कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए बिहार कस्बे को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है। कस्बे में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण पिछले दो दिनों से अपने घरों में दुबके हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button