ब्रेकिंग
Monsoon Skincare Tips: मॉनसून में ऑयली स्किन का रखें खास ख्याल; पिंपल्स और चिपचिपाहट से बचने के आसान... Supreme Court on Aadhaar: आधार का इस्तेमाल नागरिकता या पते के प्रमाण के रूप में नहीं; सुप्रीम कोर्ट ... Bhagalpur Crime News: पुलिस बनी लुटेरी; ट्रक चालक को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूले 18 हजार, ट्रेनी दारो... Chhattisgarh Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 947 प्राइवेट स्कूलों के छात... Ram Mandir Land Scam: चंपत राय पर लगा जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप; संजय सिंह और अखिलेश यादव ने ... Sambhal Murder Case: चंदौसी में लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या; पुरानी रंजिश में आरोपी गिरफ्तार Pune-Shirdi Train: पुणे और शिर्डी के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा शुरू; रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी Bhagwant Mann Statement: कथित वायरल वीडियो मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सफाई; कहा- 'वह मैं नहीं... विश्व रक्तदाता दिवस पर सनातनी विनोद बिंदल के सेवा अभियान को मिला जनसमर्थन, 305 यूनिट रक्तदान Khargone Bank Scam: 41 लाख का गबन कर फरार हुई महिला कैशियर गिरफ्तार; स्टार मेकर ऐप पर उड़ाए लाखों
मध्यप्रदेश

62 की उम्र में एक साथ बना तीन बच्चों का पिता पहली पत्नी ने कराई थी पति की दूसरी शादी

सतना। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग के युवा बेटे की मौत 11 वर्ष पूर्ण हो चुकी थी जिसके बाद उसने पत्नी के कहने पर दूसरी शादी की थी। गत दिवस मंगलवार को उसकी पत्नी ने तीन बालकों को जन्म दिया है बालक स्वस्थ बताए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें डाक्टरों की निगरानी में एसएनसीयू में रखा गया है।

42 वर्षीय दूसरी पत्नी ने दिया है बच्चों को जन्मः

सतना जिले के नागौद क्षेत्र के ग्राम अतरबेदिया खुर्द निवासी 62 वर्षीय गोविंद कुशवाहा की पत्नी हीराबाई कुशवाहा 42 वर्ष ने मंगलवार को सतना के सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल में एक साथ तीन बेटों को जन्म दिया। हालांकि बच्चों की स्थिति को देखते हुए उन्हें एसएनसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। वर्षों बाद घर में एक साथ तीन बेटों के जन्म से 62 साल के गोविंद की खुशी का ठिकाना नहीं है।

पहली पत्नी भी हुई बच्चों को देख खुशः

गोविंद से भी ज्यादा खुश उसके पहली पत्नी कस्तूरबा बाई है। उसे तो ऐसा लग रहा है मानो भगवान ने उसे वर्षों पहले छिनी उसकी आंखों की रोशनी उसे लौटा दी है। वर्षो पहले धड़कना छोड़ चुके उसके दिल को उसकी धड़कन वापस मिल गई है। हीरा की देखभाल भी वही कर रही है। दरअसल, एक साथ तीन बेटों को जन्म देने वाली हीरा बाई, गोविंद की दूसरी पत्नी है जबकि कस्तूरबा बाई उसकी पहली पत्नी है। कस्तूरबा बाई स्वस्थ्य है और गांव की सरपंच भी रह चुकी है। अपने पति गोविंद का दूसरा विवाह हीरा बाई से खुद कस्तूरबा ने ही कराया था।

वर्षो पहले हो गई थी जवान बेटे की मौतः

62 वर्ष की उम्र में पिता बने गोविंद ने बताया कि उसकी पहली शादी कस्तूरबा बाई से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी था, लेकिन किस्मत ने ऐसा खेल खेला कि लगभग 11 वर्ष पहले हुए एक सड़क हादसे में उनके बेटे का 18 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका एक मात्र सहारा भी छिन गया। जवान बेटे की मौत ने गोविंद और कस्तूरबा को झकझोर कर रख दिया।

Related Articles

Back to top button